होम NDTV की Ex पत्रकार ने किया हिन्दू धर्म के पवित्र शंख का अपमान
NDTV की Ex पत्रकार ने किया हिन्दू धर्म के पवित्र 'शंख' का अपमान
दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन पर आपने देखा होगा की उसका इंटीरियर पुरानी इमारत के आधार पर, या संस्कृति की कुछ झलक को दीवार पर पेंट कर दिया जाता है। जामा मस्जिद मेट्रो की दीवारों पर जामा मस्जिद को बनाया गया है वहां का बाजार पेंट किया गया है और यह देखने में काफी अच्छा लगता है क्योंकि खूबसूरत चीज तो आंखों को अच्छी ही लगती हैं। इस समय लेकिन देश के कुछ ऐसे हालात है कि कला, डिजाइन, क्रिएटिविटी, खूबसूरती हर चीज को धर्म के चश्में से ही देखा जाने लगा है। पिछले साल अक्टूबर 2019 में दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट के मेंटेनेंस ने एयरपोर्ट का इंटीरियर करवाया था। इंटीरियर के दौरान खूबसूरती को बढ़ाने के लिए विशाल शंख की आकृति वाली शो पीस टर्मिनल 3 पर लगाया गया था। इस विशाल शंख की खासियत यह थी कि यह एक जगह रखा है लेकिन धीरे- धीरे पृथ्वी की तरह गोल घूमता है। साथ ही वह बहुत खूबसूरत है पूरा शंख ऑफ वाइट कलर का है और उसे गोल्डन कलर के मैटेरियल से सजाया हुआ ये इतका खूबसूरत है कि लोग यहा पर खड़े होकर सेल्फी लेते हैं। इस शंक को लेकर अब सोशल मीडिया पर धार्मिक जंग छिड़ गयी हैं। हिन्दू धर्म में शंख को पवित्र माना जाता है। शंख की बड़ी आकृति दिल्ली एयरपोर्ट पर लगाए जाने के बाद कई लोगों ने इसके साथ तस्वीरें सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर पोस्ट कर रहे हैं। शंक की एक तस्वीर NDTV की पूर्व पत्रकार जो इस समय हिन्दुस्तान टाइम्स में काम कर रही हैं सुनेत्रा चौधरी ने शंक को लेकर आपत्ति जताई हैं। उन्होंने शंक की प्रतिमा को गंदा बताया और उसे हटाने की मांग की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि ओह माय डियर लॉर्ड @DelhiAirport, यह कारपेट से भी बदसूरत है। कृपया निकालें।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।