होम सकट चौथ की शुरुआत कैसे हुई, जानिए क्या है पूजन का शुभ मुहूर्त

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jan 13, 2020 12:59 PM

सकट चौथ की शुरुआत कैसे हुई, जानिए क्या है पूजन का शुभ मुहूर्त

सकट चौथ की शुरुआत कैसे हुई, जानिए क्या है पूजन का शुभ मुहूर्त

सकट चौथ की शुरुआत कैसे हुई, जानिए क्या है पूजन का शुभ मुहूर्त

आज देशभर में सकट चौथ का पर्व मनाया जा रहा हैं यह पर्व हिंदू धर्म का विशेष पर्व माना जाता हैं सकट चौथ पर श्री गणेश की पूजा से सारे संकट दूर हो जाते हैं सकट चौथ का व्रत विशेष तौर पर संतान की दीर्घायु और सुखद भविष्य की कामना का पर्व होता हैं।सकट चौथ का व्रत माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता हैं। वही ऐसी मान्यता हैं कि सकट चौथ के व्रत से संतान की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं इस साल यह पर्व 13 जनवरी यानी आज मनाया जा रहा हैं।सकट चौथ को संकष्टी चतुर्थी, वक्रकुंडी चतुर्थी, तिलकुटा चौथ के नाम से भी जाना जाता हैं इस दिन श्री गणेश और चंद्रमा की आराधना करने से सभी इच्छाएं पूर्ण हो जाती हैं। संकष्टी चतुर्थी का व्रत वैसे तो हर माह में किया जाता हैं मगर माघ महीने में पड़ने वाली संकष्टी चतुर्थी की महिमा सबसे अधिक होती हैं।

जानिए सकट पूजा का शुभ मुहूर्त—
सकट चौथ को चंद्रमा उदय होने का समय— रात 9 बजे
चतुर्थी तिथि की शुरुआत— 13 जनवरी को शाम 5 बजकर 32 मिनट से
चतुर्थी तिथि का समापन— 14 जनवरी को दोपहर 2 बजकर 49 मिनट परसकट चौथ के दिन भगवान श्री गणेश अपने जीवन के सबसे बड़े संकट से निकलकर आए थे। इसलिए इसे सकट चौथ कहा जाता हैं, इस दिन महिलाएं अपने पुत्र की दीर्घ आयु और सुख शांति के लिए पूरा दिन व्रत रखती हैं और शाम को चंद्र दर्शन के बाद फलाहार ग्रहण करती हैं यह व्रत सुख शांति और समृद्धि का व्रत होता हैं, भगवान गणेश के साथ इस दिन चौथ माता की भी पूजा की जाती हैं

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)