होम स्मृति ईरानी की पहल पर अमेठी में लगा क्रिकेट महाकुंभ-2020

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jan 13, 2020 01:21 PM

स्मृति ईरानी की पहल पर अमेठी में लगा क्रिकेट महाकुंभ-2020

स्मृति ईरानी की पहल पर अमेठी में लगा क्रिकेट महाकुंभ-2020

स्मृति ईरानी की पहल पर अमेठी में लगा क्रिकेट महाकुंभ-2020

केंद्रीय मंत्री एवं यहां की सांसद ने एक बार फिर अमेठी के युवाओं का दिल जीतने वाला क़दम उठाया है। उनके सहयोग से उत्थान सेवा संस्थान अमेठी में क्रिकेट का महाकुंभ करा रहा है। क्रिकेट महाकुंभ की पंच लाइन 'खेलेगा युवा, जीतेगी अमेठी' रखी गई है।

बीजेपी जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया कि क्रिकेट महाकुंभ-2020 की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की जयंती से हो चुकी है। 30 जनवरी तक निरंतर मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल मैच अमेठी में खेला जाएगा।

उन्होंने बताया कि विजेता टीम को 51 हजार रुपये नगद और उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये का नगद का पुरस्कार दिया जाएगा। बेस्ट बल्लेबाज, बेस्ट गेंदबाज, बेस्ट फील्डर और बेस्ट विकेट कीपर इन सभी को 51 सौ रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने अमेठी के युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने और प्रतिभाओं को निखारने के लिए ये क़दम उठाया है। इससे अमेठी के युवाओं को पहचान भी मिलेगी। उन्होंने बताया की बीते वर्ष भी उनके द्बारा ऐसी प्रतियोगिता कराई जा चुकी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)