होम यूपी सड़क दुर्घटना में 20 लोगों की मौत, PM मोदी और राहुल ने व्यक्त की संवेदनाएं
यूपी सड़क दुर्घटना में 20 लोगों की मौत, PM मोदी और राहुल ने व्यक्त की संवेदनाएं
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में शुक्रवार की रात एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के चिलोई गांव के निकट एक निजी स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर के बाद लगी भीषण आग में लगभग 20 लोगों की मौत हो गई। जबकि 25 लोग जख्मी बताए जा रहे है। इस सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दुख व्यक्त किया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘उत्तर प्रदेश के कन्नौज में हुए भीषण सड़क हादसे के बारे में जानकर अत्यंत दुख पहुंचा है। इस दुर्घटना में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘कन्नौज में सड़क हादसे में बस और ट्रक के टक्कर में लगी भीषण आग से 20 लोगों की मौत और अनेक लोगों के घायल होने की खबर से आहत हूं।’’ इसके साथ ही राहुल ने कहा कि मृतकों के परिवार के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।