होम PM मोदी का कोलकाता दौरा आज से, ममता के साथ शेयर कर सकते हैं मंच
PM मोदी का कोलकाता दौरा आज से, ममता के साथ शेयर कर सकते हैं मंच
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 जनवरी से दो दिन के कोलकाता दौरे पर होंगे. इस दौरान एक कार्यक्रम में उनके और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मंच साझा करने की संभावना है. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है.
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने पीटीआई से कहा, ''जहां तक हमें मालूम है, वह (ममता बनर्जी) 12 जनवरी को कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट (केओपीटी) के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी जहां प्रधानमंत्री भी मौजूद होंगे.''
पश्चिम बंगाल सचिवालय के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया है कि 11 जनवरी को राजभवन में मोदी और बनर्जी की एक बैठक भी होगी.
न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया है कि 11 जनवरी को पीएम मोदी कोलकाता के मिलेनियम पार्क में लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन करेंगे, इस दौरान ममता बनर्जी भी मौजूद रहेंगी.
केओपीटी के 150 साल पूरे होने के मौके पर 12 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बनर्जी को आमंत्रित करने के लिए जहाजरानी राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया 10 जनवरी को निजी तौर पर राज्य सचिवालय गए थे. इस बीच, मोदी-ममता की संभावित मुलाकात पर विपक्षी सीपीएम के विधायक दल के नेता सुजान चक्रवर्ती ने आरोप लगाते हुए कहा कि अब टीएमसी का 'दोहरा मापदंड' उजागर हो गया है.
हालांकि पश्चिम बंगाल बीजेपी ने कहा कि संघीय ढांचे में यह उम्मीद की जाती है कि कोई भी मुख्यमंत्री उस सरकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहेगा, जिसमें प्रधानमंत्री शिरकत करेंगे.
पीएम मोदी के कोलकाता दौरे के बारे में पीएमओ ने ट्वीट कर बताया, ''पीएम नरेंद्र मोदी 11 और 12 जनवरी 2020 को कोलकाता के दौरे पर होंगे. अपनी यात्रा के दौरान वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.''
इसके अलावा पीएमओ ने बताया, ''11 जनवरी को पीएम मोदी जीर्णोद्धार वाली 4 ऐतिहासिक इमारतों को देश को समर्पित करेंगे.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।