होम आखिरकार ईरान ने ली विमान गिराने की जिम्मेदारी कहा-मानवीय भूल
आखिरकार ईरान ने ली विमान गिराने की जिम्मेदारी कहा-मानवीय भूल
तेहरान से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट में क्रैश हुए यूक्रेन के विमान को मार गिराने की जिम्मेदारी ईरान ने ली है. ईरान सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ईरानी मिसाइलों ने ही विमान को गलती से निशाना बनाया था. इस विमान हादसे में 176 लोगों की मौत हो गई जिनमें ईरान के 82 और कनाडा के 63 नागरिक थे. अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन जैसे देश पहले से ही गलती से विमान को निशाना बनाए जाने की बात कर रहे थे.
8 जनवरी को यह विमान यूक्रेन की राजधानी कीव जा रहा था. इसमें ईरान और कनाडा के अलावा यूक्रेन के 11, स्वीडन के 10, अफगानिस्तान के चार जबकि जर्मनी और ब्रिटेन के तीन-तीन नागरिक सवार थे. बता दें कि ईरान की नागरिक उड्डयन विभाग के साथ बैठक के बाद पहले से ही इसकी उम्मीद जताई जा रही थी. अब ईरान प्रशासन ने बयान जारी कर कहा कि यूक्रेन का विमान मानवीय भूल के कारण निशाने पर आ गया. इस हादसे में सवार सभी लोगों की मौत हो गई. यूक्रेन इंटरनेशनल के विमान बोइंग 737-800 टेक ऑफ के कुछ मिनट बाद भी क्रैश हो गया. शुरुआत में विमान हादसे का कारण ईरान ने तकनीकी खामी बताया था.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।