होम पीएम मोदी के बयान के बयान के उलट BJP की बुकलेट में NRC का दावा
पीएम मोदी के बयान के बयान के उलट BJP की बुकलेट में NRC का दावा
देशभर में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध हो रहा है। विपक्ष लगातार सरकार पर इस कानून को लेकर हमला कर रहा है। विपक्ष आरोप लगा रहा है कि नागरिकता संशोधन कानून को जब एनआरसी से जोड़कर देखा जाएगा तो यह घातक साबित हो सकता है। लेकिन विपक्ष के आरोप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पलटवार करते हुए कहा था कि उनकी सरकार ने अभी तक एनआरसी पर चर्चा तक नहीं की है। लेकिन पीएम मोदी के दावे के इतर बंगाली भाषा में भाजपा की बुकलेट कुछ और ही दावा कर रही है।एनआरसी को लागू किया जाएगा
बंगाली भाषा में भाजपा की जो बुकलेट नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए बांटी जा रही है उसमे साफ तौर पर कहा गया है कि नागरिकता संशोधन कानून के बाद एनआरसी को लागू किया जाएगा। हालांकि हिंदी भाषा में छपी इस पुस्तिका में एनआरसी का जिक्र नहीं किया गया है। बता दें कि रविवार को भाजपा ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भ्रम व अफवाह को खत्म करने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया, जिसके तहत देशभर में लोगों को जागरूक करने के लिए यह पुस्तिका बांटी जाएगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।