होम जेएनूय हिंसा की आंच पहुंची अहमदाबाद, एबीवीपी-एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में हुई जमकर मारपीट
जेएनूय हिंसा की आंच पहुंची अहमदाबाद, एबीवीपी-एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में हुई जमकर मारपीट
दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुई हिंसा की आंच अब देश के अन्य शहरों में पहुंचना शुरू हो गई है। मंगलवार को गुजरात के अहमदाबाद में एबीवीपी और एनएसयूआई के छात्र आपस में भिड़ गए। अहमदाबाद एबीवीपी दफ्तर के पास दोनों गुट आमने-सामने आ गए जिसके बाद दोनों ही तरफ से जमकर पत्थर-लाठी चलना प्रारंभ हो गया। इस मारपीट में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। दरअसल, यह मारपीट उस समय हुई जब राज्य के अहमदाबाद में स्थित एबीवीपी दफ्तर के बाहर जेएनयू हिंसा को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा था। तभी वहां एनएसयूआई और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं में जमकर भिड़ंत हो गई। दोनों दलों के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर लाठियां चलाने लगे। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हिंसा के बाद अब तक किसी तरह की गिरफ्तारी न होने पर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। विपक्ष और जेएनयू छात्रों ने दिल्ली पुलिस पर निष्क्रिय रहने का आरोप लगाया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।