होम केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गांधी पर कसा तंज, कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर कही ये बात
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गांधी पर कसा तंज, कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर कही ये बात
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को गाँधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के अध्यक्ष पद का निर्धारण करना उनका पारिवारिक मामला है। मीडिया ने केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से पूंछा कि कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी, जो राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं क्या वह कांग्रेस अध्यक्ष बन जाएंगी?
इस पर जवाब देते हुए स्मृति ईरानी ने कहा यह उनका पारिवारिक मसला है। इसका जवाब केवल पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष 'सोनिया गांधी' ही दे सकती हैं क्योंकि हम सभी जानते हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष का पद पारिवारिक मामला है।
केंद्रीय मंत्री ने सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी का दौरा किया, जिसमें उन्होंने विभिन्न विकास परियोजना का उद्घाटन किया। इसके साथ-साथ इसमें लड़कियों की क्षमताओं के विकास पर आधारित कुछ कौशल कार्यक्रम भी शामिल हैं।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि बीजेपी पर लगातार कांग्रेस द्वारा किए गए हमलों के विषय में किसी ने प्रियंका गांधी से कोई सवाल पूंछा। अमेठी और यहां के लोग इस बारे में हर बात बता सकते हैं और अमेठी द्वारा लोकसभा चुनाव में दिए गए परिणाम उनके लिए एक बेहतरीन उदाहरण है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।