होम अमेरिका-ईरान तनाव के बीच PM मोदी ने ट्रंप से फोन पर की बात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Alert Star Digital Team Jan 7, 2020 01:08 PM

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच PM मोदी ने ट्रंप से फोन पर की बात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच PM मोदी ने ट्रंप से फोन पर की बात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच PM मोदी ने ट्रंप से फोन पर की बात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोन पर बातचीत कर परस्पर महत्व के ज्वलंत विषयों पर चर्चा की है। मोदी ने ट्रंप, उनके परिवार अमेरिका के लोगों को नए वर्ष में अच्छे स्वास्थ, समृद्धि और सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भरोसे, परस्पर सम्मान, और आपसी समझ के आधार पर दोनों देशों के संबंध काफी मजबूत हुए हैं। उन्होंने पिछले वर्षों में सामरिक संबंधों में आयी मजबूती का विशेष रूप से उल्लेख किया।मोदी ने परस्पर महत्व के सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए ट्रंप के साथ मिलकर काम करने की भी इच्छा जताई। राष्ट्रपति ट्रंप ने भी भारत के लोगों नए वर्ष में प्रगति तथा समृद्धि के लिये शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दोनों देशों के बीच संबंधों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि वह इन्हें और मजबूत बनाने के लिए काम करने को तैयार हैं। अमेरिकी हमले में ईरान के प्रमुख कमांडर सुलेमानी के मारे जाने के बाद उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति में दो बड़े देशो के नेताओं की इस बातचीत को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)