होम पहाड़ों पर हिमपात से बदला मौसम, जानें आज किन इलाकों में होगी बारिश

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jan 3, 2020 08:03 PM

पहाड़ों पर हिमपात से बदला मौसम, जानें आज किन इलाकों में होगी बारिश

पहाड़ों पर हिमपात से बदला मौसम, जानें आज किन इलाकों में होगी बारिश

पहाड़ों पर हिमपात से बदला मौसम, जानें आज किन इलाकों में होगी बारिश

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात हुआ है जिससे ठंड बढ़ गई है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री के साथ गढ़वाल और कुमाऊं मंडल की ऊंची पहाड़ि‍यों पर ताजा बर्फबारी हुई है जबकि, मसूरी के पास धनोल्टी और सुरकंडा की पहाड़ि‍यों पर हल्का हिमपात दर्ज किया गया है। यही नहीं कुमाऊं में मानसरोवर यात्रा मार्ग भी बर्फ से लकदक हो गया है। यही नहीं उत्‍तराखंड के कुछ मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश जारी है। मौसम विभाग की मानें तो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं जबकि कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बर्फबारी की बन रही स्थितियों को देखते हुए लोगों से उच्‍च हिमालयी क्षेत्रों की यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की सलाह दी है। बदरीनाथ और केदारनाथ में देर रात तक करीब एक से डेढ़ फीट बर्फबारी हो चुकी है। चमोली में हेमकुंड साहिब, नीती और माणा घाटी के साथ ही प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली में भी बर्फबारी हुई है। यहां तक कि कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग में गाला से लेकर चीन सीमा लिपूलेख तक बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 2200 मीटर की ऊंचाई तक भारी बर्फबारी के आसार हैं जबकि देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में बारिश के साथ ओले पड़ सकते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)