होम सीमा पर भारत की मुस्‍तैदी से डरने लगे गुलाम कश्‍मीर के राष्‍ट्रपति मसूद खान, छिन सकता है PoK

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jan 3, 2020 08:00 PM

सीमा पर भारत की मुस्‍तैदी से डरने लगे गुलाम कश्‍मीर के राष्‍ट्रपति मसूद खान, छिन सकता है PoK

सीमा पर भारत की मुस्‍तैदी से डरने लगे गुलाम कश्‍मीर के राष्‍ट्रपति मसूद खान, छिन सकता है PoK

सीमा पर भारत की मुस्‍तैदी से डरने लगे गुलाम कश्‍मीर के राष्‍ट्रपति मसूद खान, छिन सकता है PoK

नव वर्ष की शुरुआत भारत में जहां सीडीएस की नियुक्ति से मिली ताकत से हुई है वहीं पाकिस्‍तान में इसकी शुरुआत दहशत में हुई है। यह दहशत किसी और से नहीं बल्कि भारत से ही है। साल के पहले ही दिन इस डर का जिक्र किसी और ने नहीं बल्कि गुलाम कश्‍मीर के राष्‍ट्रपति सरदार मसूद खान ने किया है। उन्‍हें यह डर भारतीय सेना की सीमा पर मुस्‍तैदी से है। इसके अलावा माना ये भी जा रहा है कि उन्‍हें ये डर कहीं न कहीं नए सीडीएस की तैनाती से भी है। गुलाम कश्‍मीर के राष्‍ट्रपति मसूद खान का कहना है कि भारतीय सेना ने पाकिस्‍तान से लगती एलओसी (Line of Control) पर घातक हथियार (lethal weapons) तैनात किए हैं। उन्‍होंने इसको पाकिस्‍तान के खिलाफ मोदी सरकार द्वारा तैयार किया गया सबसे आक्रामक डिजाइन बताया है। गवर्ननर हाउस में मीडिया से बात करते हुए उन्‍होंने कहा कि भारतीय सरकार द्वारा तैयार किए गए इस डिजाइन से पाकिस्‍तान को सबसे अधिक खतरा है। इसके अलावा उन्‍होंने कहा है कि सीमा पर इस तरह के हथियारों की तैनाती से पूरे क्षेत्र की शांति को खतरा है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)