होम NRC होते ही मचा हाहाकार! भारत छोड़कर भागे बांग्लादेशी मुस्लिम

समाचारखेल Alert Star Digital Team Jan 3, 2020 07:49 PM

NRC होते ही मचा हाहाकार! भारत छोड़कर भागे बांग्लादेशी मुस्लिम

NRC होते ही मचा हाहाकार! भारत छोड़कर भागे बांग्लादेशी मुस्लिम

NRC होते ही मचा हाहाकार! भारत छोड़कर भागे बांग्लादेशी मुस्लिम

असम में NRC पूरी बांग्लादेशी नागरिकों और घुसपैठियों के वापस अपने देश भागने का सिलसिला शुरू हो चुका है। पिछले 2 महीने में 445 बांग्लादेशी नागरिक भारत से स्वदेश लौटे हैं। बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के महानिदेशक मेजर जनरल मोहम्मद शफीनुल इस्लाम ने कहा- सभी नागरिक भारत सरकार द्वारा नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स के प्रकाशन के परिणामस्वरूप लौटे हैं।

मेजर जनरल इस्लाम ने यह कहा कि 2019 में करीब 1000 लोगों को अवैध तरीके से भारत से बांग्लादेश में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इनमें से 445 लोग नवंबर-दिसंबर में अपने घर लौट आए। स्थानीय प्रतिनिधियों द्वारा घुसपैठियों की पहचान कराने पर सभी के बांग्लादेशी होने की पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया कि घुसपैठियों के खिलाफ 253 मामले दर्ज किए गए। जांच में पाया गया कि उनमें से तीन मानव तस्कर हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों के अवैध ढंग से सीमा पार करने को लेकर भारत-बांग्लादेश सीमा सुरक्षा बलों के बीच कोई तनाव पैदा नहीं होता।

उन्होंने कहा कि 2019 में सीमा पर मारे गए लोगों की संख्या पिछले चार साल में सबसे ज्यादा है। एक आंकड़े के मुताबिक, पिछले साल 35 लोगों की मौत हुई। हालांकि सीमा सुरक्षा बल का अनुमान हमारे आंकड़े से बहुत कम है। बीएसएफ सीमा पर घुसपैठियों द्वारा हमला किए जाने के बाद भी अधिकतम संयम और न्यूनतम सुरक्षा बल के प्रयोग की नीति को अपना रहा है।

पिछले हफ्ते, जनरल इस्लाम ने भारत का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि एनआरसी को पूरी तरह भारत का आंतरिक मामला है। 26-29 दिसंबर के बीच बांग्लादेश सीमा सुरक्षा बल और भारतीय सीमा सुरक्षा बल के बीच हुई डीजी लेवल की बातचीत के बाद कहा था कि दोनों देशों के सुरक्षाबलों के बीच बेहतर सहयोग कायम है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)