होम CAA पर अमित शाह ने कहा- एक इंच पीछे नहीं हटेगी सरकार,

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jan 3, 2020 07:51 PM

CAA पर अमित शाह ने कहा- एक इंच पीछे नहीं हटेगी सरकार,

CAA पर अमित शाह ने कहा- एक इंच पीछे नहीं हटेगी सरकार,

 CAA पर अमित शाह ने कहा- एक इंच पीछे नहीं हटेगी सरकार,

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर पुनर्विचार की किसी संभावना को पूरी तरह खारिज करते हुए शुक्रवार को स्पष्ट कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस मामले में अपने फैसले से एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सीएए किसी की नागरिकता लेने नहीं बल्कि नागरिकता देने का कानून है।

''नवोन्मेष, पेटेंट, निर्माण एवं समृद्धि'' की दिशा में आगे बढ़ें युवा वैज्ञानिक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवा वैज्ञानिकों से ''नवोन्मेष, पेटेंट, निर्माण और समृद्धि'' की दिशा में आगे बढ़ने की शुक्रवार को अपील करते हुए कहा कि ये चार कदम देश को तेजी से विकास की तरफ ले जाएंगे। सेवा दल की पुस्तक पर बवालः कांग्रेस सेवा दल की एक पुस्तक में वीर सावरकर और नाथूराम गोडसे के बीच कथित संबंध से जुड़े दावे को लेकर शिवसेना और भाजपा ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधा।

अनधिकृत कॉलोनियों में संपत्ति के मालिकाना हक के प्रमाणपत्र बांटे: आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने दिल्ली में अगले महीने संभावित विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रीय राजधानी में 1731 अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने की घोषणा के तहत इन कालोनियों में रहने वालों को संपत्ति का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू कर दी।

केरल के सीएम ने सीएए को लेकर 11 मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा: केरल विधानसभा द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम को निरस्त करने के प्रस्ताव को पारित किये जाने के कुछ दिनों बाद, राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र की रक्षा को लेकर शुक्रवार को 11 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा।

कासिम सुलेमानी की मौत: इराक की राजधानी बगदाद के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शुक्रवार को अमेरिकी हमले में ईरान के शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत हो गयी है । ईरान और अमेरिका ने इस सूचना की पुष्टि की है।

ट्रंप ने दिया था सुलेमानी को मारने का आदेश: अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश से ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के शक्तिशाली कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी को अमेरिकी हवाई हमले में मार दिया गया है। अमेरिका के इस कदम से खाड़ी क्षेत्र में नाटकीय रूप से तनाव काफी बढ़ गया है।

जितेंदर ने एशियाई चैम्पियनशिप के लिये ट्रायल जीता: जितेंदर कुमार ने शुक्रवार को 74 किग्रा ट्रायल मुकाबले में जीत हासिल कर इटली में सत्र के शुरूआती टूर्नामेंट और यहां होने वाली एशियाई चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाई किया लेकिन अब उन्हें ओलंपिक क्वालीफिकेशन में अनुभवी सुशील कुमार का मौका खत्म करने के लिये इन प्रतियोगिताओं में पदक जीतने की जरूरत है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)