होम नागरिकता कानून और NRC पर हंगामा जारी
नागरिकता कानून और NRC पर हंगामा जारी
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के कई हिस्सों में करीब 20 दिनों से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। बेंगलुरु में टाउन हॉल के बाहर नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) और नेशनल रजिस्टार सिटिजन के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। इससे पहले भी कर्नाटक में नागरिकता कानून को लेकर विरोध किया गया। दिसंबर 2019 में किए गए विरोध शांतिपूर्ण तरीके से हुआ हालांकि, मंगलुरू में हिंसा की घटनाएं हुई थी।
हिंसा में कई लोगों की मौत
वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी काफी हिंसा हुई है। हिंसा में कई लोगों की मौत भी हो गई थी। वहीं दूसरी ओर दिल्ली से उठे विरोध के सुर अभी भी कम नहीं हुए हैं। दिल्ली में अभी भी नागरिकता कानून का विरोध जारी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।