होम ED ने चिदंबरम से एयर इंडिया सौदा मामले में 6 घंटे की पूछताछ, 4 दिसंबर को जमानत पर हुए थे रिहा

Alert Star Digital Team Jan 3, 2020 07:42 PM

ED ने चिदंबरम से एयर इंडिया सौदा मामले में 6 घंटे की पूछताछ, 4 दिसंबर को जमानत पर हुए थे रिहा

ED ने चिदंबरम से एयर इंडिया सौदा मामले में 6 घंटे की पूछताछ, 4 दिसंबर को जमानत पर हुए थे रिहा

ED ने चिदंबरम से एयर इंडिया सौदा मामले में 6 घंटे की पूछताछ, 4 दिसंबर को जमानत पर हुए थे रिहा

पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को एयर इंडिया विमान सौदा मामले में छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। तिहाड़ से रिहा होने के पूरे एक महीने बाद पहली बार चिदंबरम से किसी मामले में पूछताछ हुई है।

ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि हमने एयरबस के साथ एयर इंडिया के सौदे से जुड़ी जांच के सिलसिले में चिदंबरम से आज छह घंटे से अधिक पूछताछ की। वित्तीय जांच एजेंसी के अधिकारियों के अनुसार, एयर इंडिया ने पूर्व की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान 2009 में एयरबस और बोइंग से 111 विमान खरीदने की योजना बनाई थी। एयर इंडिया सौदा मामले में ईडी ने पहली बार चिदंबरम से पूछताछ की है। आईएनएक्स मीडिया मनी लांडरिंग मामले में 106 दिन तिहाड़ जेल में बिताने के बाद रिहा हुए चिदंबरम से पहली बार पूछताछ की गई है। चिदंबरम पिछले वर्ष चार दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत के बाद रिहा हुए थे। ईडी एयरसेल-मैक्सिस सौदे के एक अलग धनशोधन मामले की जांच कर रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)