होम जम्मू-कश्मीर: बर्फबारी में भी लद्दाख नेशनल हाईवे पर नहीं थमेगी रफ्तार, बनेंगी तीन नई सुरंग

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Oct 10, 2021 08:20 PM

जम्मू-कश्मीर: बर्फबारी में भी लद्दाख नेशनल हाईवे पर नहीं थमेगी रफ्तार, बनेंगी तीन नई सुरंग

जम्मू-कश्मीर: बर्फबारी में भी लद्दाख नेशनल हाईवे पर नहीं थमेगी रफ्तार, बनेंगी तीन नई सुरंग

जम्मू-कश्मीर: बर्फबारी में भी लद्दाख नेशनल हाईवे पर नहीं थमेगी रफ्तार, बनेंगी तीन नई सुरंग

अब कश्मीर में बर्फबारी के दौरान भी लद्दाख हाईवे पर वाहनों की रफ्तार नहीं रुकेगी. क्योंकि सरकार वहां तीन नई सुरंगें बनाने जा रही है. इस अहम परियोजना के लिए तकनीकी विशेषज्ञ सलाहकार कंपनी के चयन की प्रक्रिया भी इसी महीने पूरी हो जाएगी.

उम्मीद है कि बर्फबारी से पहले तीनों सुरंगों के रूट, जगह और तकनीक पर काम शुरू भी हो जाए. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय पाकिस्तान और चीन सीमा तक सड़क संपर्क को और सुचारू करने के मकसद से लद्दाख क्षेत्र में तीन नई सुरंग बनाने जा रही है. इनके बन जाने से जम्मू कश्मीर-लद्दाख हाईवे संख्या पर यातायात बेहद सुगम, सरल, सुचारु और तेज होगा.

हाल के महीनों में चीन के साथ जारी तनाव और चीन पाक के साथ लगी नियंत्रण रेखा पर सामरिक दृष्टिकोण से भी यह परियोजना बेहद अहम होगी. इतना ही नहीं सर्दियों में बर्फबारी के दौरान (करीब चार महीने) भी यातायात अवरुद्ध होने और वाहनों की रफ्तार धीमी नहीं होगी. सुरंगों के जरिए बेरोकटोक ट्रैफिक जारी रहने से पर्यटक भी सालों भर लद्दाख कश्मीर आते जाते रहेंगे. इससे इस क्षेत्र में रोजगार और व्यापार भी सालों भर चलता रहेगा.

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रम एनएचआईडीसीएल ने पिछले महीने, इन तीनों सुरंगों की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट यानी डीपीआर और इनका निर्माण प्रारंभ करने से पहले की गतिविधियों को लेकर तकनीकी कंसलटेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. एनएचआईडीसीएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लद्दाख क्षेत्र में तीन अहम दर्रों को ये परियोजना पूरे देश के साथ जोड़ेगी.

लद्दाख क्षेत्र के खारदुंग ला दर्रे के 23 किलोमीटर, नामिका ला दर्रे के 9 किलोमीटर और फोटो ला दर्रे के 11 किलोमीटर में ये तीनों सुरंगे और उनके लिए अप्रोच हाईवे बनाए जाएंगे. इस पूरी परियोजना की दूरी 43 किलोमीटर होगी.

विशेषज्ञों के मुताबिक इन तीनों का निर्माण तीन पैकेज वाले चरणों में पूरा किया जाएगा. तीनों सुरंगों के निर्माण संबंधी गतिविधियों के लिए डीपीआर बनाने के बाद निर्माण कार्य भी एक साथ शुरू किया जाएगा. तीन चरणों में प्रक्रिया पूरी होगी.

इस पूरी परियोजना की लागत और निर्माण कार्य पूरा होने की तारीख डीपीआर तैयार होने के बाद ही पता चलेगी. यह तो तय है कि इस महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी परियोजना से जम्मू कश्मीर लद्दाख नेशनल हाईवे संख्या एक का सालों भर सड़क संपर्क बना रहेगा. भारी से भारी बर्फबारी से भी हाईवे पर कोई जाम नहीं होगा. आए दिन बर्फबारी की वजह से हाईवे पर ट्रैफिक बिल्कुल रुका रहता है. जल्दी ही वो सब इतिहास की बात हो जाएगी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)