होम आप भी बना रहे है हनीमून का प्लान, बेस्ट डेस्टीनेशन रहेगी हिमाचल की वादियाँ

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 9, 2021 10:28 PM

आप भी बना रहे है हनीमून का प्लान, बेस्ट डेस्टीनेशन रहेगी हिमाचल की वादियाँ

आप भी बना रहे है हनीमून का प्लान, बेस्ट डेस्टीनेशन रहेगी हिमाचल की वादियाँ

आप भी बना रहे है हनीमून का प्लान, बेस्ट डेस्टीनेशन रहेगी हिमाचल की वादियाँ

आजकल के बदलते लाइफस्टाइल में अक्सर लोग शादी के बाद हनिमून मनाने के लिए परफेक्ट डेस्टीनेशन की तलाश में रहते हैं। वे ऐसी जगह तलाश्ते हैं जहां उनकी पहली ट्रिप यादगार बना सके। ऐसे लोगों के लिए आज हम आपको बतायेंगे हिमाचल की वादियों का हमारा खुद का पर्सनल एक्सपीरीयंस शेयर कर रहे हैं। कुहासे से ढंकी पगडंडियां, माहौल को रोमैंटिक बनाते चीड़ के सुगंधित जंगल, ख़ूबसूरत पहाड़, लकड़ी के छोटे-छोटे आरामदायक घर और लॉज... ये उन अनेक कारणों में से कुछ ही हैं, जो शिमला सहित हिमाचल प्रदेश के दूसरे क़स्बों को नवविवाहित जोड़ों और रोमैंस की तलाश करनेवालों की पसंदीदा सैरगाह बनाते हैं.

हम दोनों ऊंचे देवदार के वृक्षों की चरमराहट और हवा में बहकते चीड़ के पेड़ों के बीच थे. चिड़ियों की मधुर आवाज़ और रंभाती हुई गायें, टनटनाती हुई मंदिरों की घंटियां... हरी घाटियां, हिमालय की पर्वत श्रृंखलाएं, ये सभी जैसे हमारे स्वागत को तत्पर थे. हम एक पहाड़ी के ऊपरी हिस्से पर बैठे थे और वहां से शिमला और उसके आसपास के अन्य पहाड़ी क़स्बों, जैसे-नालदेहरा, छाराबरा, मशोबरा और चैल की मोहक ख़ूबसूरती को निहार रहे थे. धूल भरे मैदानों से 2515 मीटर ऊंचाई पर बना वाइल्डफ़्लावर हॉल प्रेमी जोड़ों के पसंदीदा आशियानों में एक है.

हालांकि शिमला के आसपास की पहाड़ियों में प्रेमी जोड़ों के लिए कई सपनीले रैन बसेरे हैं,एक सुहानी सुबह हमने मशोबरा के पास पहाड़ी की चोटी पर बने दि पीक में पिकनिक ब्रेकफ़ास्ट का निर्णय लिया. औपनिवेशिक काल के इस बंगले का निर्माण सन 1863 में किया गया था. हम लोगों ने वहां ठंडी हवा के झोंकों के बीच साइकलिंग का आनंद उठाया. हम जैसे-जैसे सेब के बगीचों में खोते जा रहे थे, खेतों की मेड़ और दूर तक पसरी हुई हरियाली की चादर दूर होती जा रही थी.अगली सुबह हम चिंडी घाटी की यात्रा पर गए.

चाबा स्थित एक पुराने ब्रिटिश पावर हाउस के पास रुकने से पहले हम सतलज नदी की धारा के साथ-साथ चल रहे थे. यह पुराना पावर हाउस अब भी शिमला को बिजली की आपूर्ति करता है. अगले दिन हम शिमला से लगभग 22 किलोमीटर दूर बसे नालदेहरा के लिए निकले. यह एक छोटा-सा मोहक क़स्बा है, जहां भारत का दूसरा सबसे पुराना गोल्फ़ कोर्स है. इस गोल्फ़ कोर्स का निर्माण वायसराय लॉर्ड कर्जन ने कराया था."हमारा अंतिम ठिकाना था चैल, जो कभी पटियाला के शासक महाराजा भूपेन्दर सिंह का निवास हुआ करता था. अंग्रेज़ों ने उन्हें अपनी ग्रीष्मकालीन राजधानी शिमला से निर्वासित कर दिया गया था.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)