होम अखिलेश यादव बोले- विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को लड़ाई में दिखाना भाजपा की रणनीति

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 9, 2021 09:52 PM

अखिलेश यादव बोले- विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को लड़ाई में दिखाना भाजपा की रणनीति

अखिलेश यादव बोले- विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को लड़ाई में दिखाना भाजपा की रणनीति

अखिलेश यादव बोले- विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को लड़ाई में दिखाना भाजपा की रणनीति

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह भाजपा की योजना का हिस्सा है कि वह कांग्रेस को लड़ाई में दिखाए। हमारा किसी से कंपटीशन नहीं है। प्रदेश में होने वाली हर घटना में समाजवादी लोग मदद कर रहे हैं। यह बातें अखिलेश यादव ने कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी की प्रदेश में सक्रियता के सवाल पर कही। दरअसल, ये कहा जा रहा है कि भाजपा यूपी चुनाव मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने के लिए कांग्रेस को फुटेज दे रही है जिससे कि सपा व भाजपा की सीधी लड़ाई न हो। अखिलेश यादव ने भी इस ओर इशारा किया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि लखीमपुर खीरी में जीप के पहिए के नीचे कानून को कुचला गया है। किसानों की हत्या की गई है। इसके बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे। उन्हें समन नहीं गुलदस्ता भेंट किया जा रहा है।

समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी घटना होते ही मौके पर पहुंच गए थे और राहत देने का कार्य किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुद पीड़ितों के लगातार संपर्क में थे। सुबह लखीमपुर जाने की तैयारी थी लेकिन भाजपा सरकार ने पुलिस के जरिए रोक लिया।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि 12 अक्तूबर से विजय यात्रा शुरू हो रही है। जब भी समाजवादी रथ निकला है पार्टी को सत्ता मिली है। इस बार पीड़ित जनता समाजवादी पार्टी के साथ है। बिजली की समस्या पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक भी पावर प्लांट नहीं लगाया है बल्कि समाजवादी सरकार द्वारा लगाए गए प्लांट को बंद करने का काम किया है।

खुद की विदेश यात्रा के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम जब भी विदेश गए हैं यूपी के लिए कुछ ना कुछ सीख कर आए हैं। उत्तर प्रदेश में बनाया गया रिवर फ्रंट, एक्सप्रेस वे सहित अन्य बड़े कार्य वहां की स्थिति देखने के बाद ही तय किए गए थे। मुख्यमंत्री भी कई बार विदेश जा चुके हैं लेकिन लौटने के बाद यूपी के लिए कुछ नहीं किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)