होम जैसे को तैसा: ब्रिटेन से आए 700 यात्रियों को दस दिन के अनिवार्य क्वारंटीन में भेजा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 5, 2021 09:24 PM

जैसे को तैसा: ब्रिटेन से आए 700 यात्रियों को दस दिन के अनिवार्य क्वारंटीन में भेजा

जैसे को तैसा: ब्रिटेन से आए 700 यात्रियों को दस दिन के अनिवार्य क्वारंटीन में भेजा

जैसे को तैसा: ब्रिटेन से आए 700 यात्रियों को दस दिन के अनिवार्य क्वारंटीन में भेजा

ब्रिटेन के यात्रा प्रतिबंधों पर जैसे को तैसा की नीति के तहत सोमवार को लंदन से दिल्ली पहुंचे 700 यात्रियों को आरटीपीसीआर जांच कराने के बाद दस दिन के अनिवार्य क्वारंटीन में भेज दिया गया। इससे पहले ब्रिटेन ने 4 अक्तूबर से नियमों ढील तो दी लेकिन भारत से आने वाले यात्रियों के लिए क्वारंटीन की शर्त को बरकरार रखा था।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नए वीजा नियम रविवार मध्यरात्रि से लागू हुए। इसके बाद ब्रिटेन से तीन उड़ाने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचीं। इनमें करीब 700 यात्री सवार थे, जिनमें कई ब्रिटिश नागरिक भी शामिल हैं। दिल्ली सरकार की एक टीम हवाई अड्डे पर तैनात थी और उसने इन सभी यात्रियों के ठहरने की जगह का पता दर्ज किया।

सभी को उनके द्वारा बताए गए स्थान पर दस दिन तक क्वारंटीन रहना होगा। इसके बाद ही ये लोग कहीं आ जा सकेंगे। दिल्ली सरकार के कर्मचारियों की एक दूसरी टीम नजर रखेगी कि ये लोग क्वारंटीन नियमों का पालन करें।

ब्रिटेन ने कई देशों के लिए यात्रा नियमों में दी ढील
ब्रिटेन में एक बार फिर से नए अंतरराष्ट्रीय यात्रा नियम सोमवार से प्रभावी हो गए हैं, जिसमें 50 से अधिक देशों के पूरी तरह से टीकाकरण वाले यात्रियों के लिए क्वारंटीन और कोरोना जांच करवाना अनिवार्य नहीं होगा। इन देशों की सूची में भारत सहित कई विकासशील देशों को बाहर रखा गया है। ब्रिटेन ने नए यात्रा नियमों के तहत कनाडा, जापान और संयुक्त अरब अमीरात सहित 18 देशों के पूरी तरह से टीकाकरण वाले यात्रियों के देश में प्रवेश को आसान बनाया है।

ब्रिटिश सरकार ने सोमवार को बयान जारी कर बताया कि वह भविष्य में बाकी देशों के लिए लागू यात्रा प्रतिबंधों को सरल बनाने की कोशिश करेगी। इससे पहले भारत सरकार ने शुक्रवार को कहा था कि भारत में यात्रा करने वाले ब्रिटिश नागरिकों को वहां जाने वाले भारतीयों पर लगाए गए यात्रा नियमों के समान ही कोरोना जांच और 10 दिनों का क्वारंटीन जरूरी होगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)