होम यूपी चुनाव : सप्ताह में पांच दिन लखनऊ में ही गुजारेंगी प्रियंका

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 1, 2021 10:45 PM

यूपी चुनाव : सप्ताह में पांच दिन लखनऊ में ही गुजारेंगी प्रियंका

यूपी चुनाव : सप्ताह में पांच दिन लखनऊ में ही गुजारेंगी प्रियंका

यूपी चुनाव : सप्ताह में पांच दिन लखनऊ में ही गुजारेंगी प्रियंका

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी अब सप्ताह में पांच दिन लखनऊ में ही रहकर चुनावी तैयारियों पर नजर रखेंगी। वह सोमवार से शुक्रवार तक यहीं रहेंगी। इसके संकेत उन्होंने खुद बृहस्पतिवार को कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में सलाहकार समिति की बैठक में दिए। प्रियंका ने बृहस्पतिवार को प्रदेश इलेक्शन कमेटी और स्क्रीनिंग कमेटी के साथ बैठक कर अब तक की तैयारियों की समीक्षा भी। बैठकों में तय किया गया है कि विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची दीपावली के आसपास जारी कर दी जाए। सूत्रों के मुताबिक बैठक में यह भी तय किया गया कि चुनावी रैलियों का आगाज वाराणसी से किया जाएगा। 10 अक्तूबर को वहां की रैली में प्रियंका कांग्रेस के 'चुनावी प्रतिज्ञा' का एलान करेंगी।

17 अक्तूबर से कांग्रेस की ओर से प्रदेश भर में 'प्रतिज्ञा यात्रा' का शुभारंभ किया जाएगा। कुल चार 'प्रतिज्ञा यात्राएं' निकाली जाएंगी। प्रत्येक यात्रा के पहले प्रियंका की एक रैली होगी। ये यात्राएं तकरीबन एक माह चलेंगी और इनका समापन लखनऊ में एक महारैली के साथ होगा। यह रैली 19 नवंबर को हो सकती है।

सामाजिक संगठनों से जानी समस्याएं
प्रियंका ने कांग्रेस मुख्यालय में विभिन्न सामाजिक संगठनों से भी बातचीत की। बुनकर समाज ने अपनी दिक्कतें बनाईं। युवाओं का एक प्रतिनिधिमंडल ने बेरोजगारी का मसला उठाया।

उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जल्द जारी हो
पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की पहली बैठक में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जल्द जारी करने सहमति बनी। इसमें सभी जिलों और शहर इकाइयों से दावेदारों के प्रस्ताव मंगवाने को कहा गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)