होम इलाहाबाद हाईकोर्ट : पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी की गिरफ्तारी पर रोक

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Oct 1, 2021 10:25 PM

इलाहाबाद हाईकोर्ट : पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी की गिरफ्तारी पर रोक

इलाहाबाद हाईकोर्ट : पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी की गिरफ्तारी पर रोक

इलाहाबाद हाईकोर्ट : पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी की गिरफ्तारी पर रोक

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी को राहत देते हुए अगली सुनवाई तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। कुरैली के खिलाफ रामपुर के सिविल लाइंस थाने में राजद्रोह व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि उन्होंने रामपुर में पूर्व मंत्री आजम खां से मुलाकात के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी के संबंध में आपत्ति जनक टिप्पणी की।

मुकदमे में गिरफ्तारी पर रोक लगाने और एफआईआर रद्द करने के लिए उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका पर न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर और न्यायमूर्ति मोहम्मद असलम की पीठ ने सुनवाई की।

अजील कुरैशी की ओर से सुप्रीमकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पक्ष रखा। सरकारी वकील ने इस मामले में जानकारी मुहैया कराने और केस डायरी मंगाने के लिए तीन दिन के समय की मांग की है। जिसे मंजूर करते हुए कोर्ट ने अगली सुनवाई होने तक अजीज कुरैशी की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है।

याची की ओर से कहा गया कि वह यूपी समेत कई राज्यों के राज्यपाल रह चुके हैं और देश के नामी व प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं। याची 82 वर्ष के वरिष्ठ नागरिक हैं। इसलिए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई जाए। अजीज कुरैशी के खिलाफ भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने छह सितंबर को रामपुर के सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन पर विवादित बयान देने का आरोप है। मामले की अगली सुनवाई छह अक्तूबर को होगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)