होम गांधी जयंती पर टूर पैकेज: अहमदाबाद घूमने का अच्छा मौका

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 1, 2021 10:13 PM

गांधी जयंती पर टूर पैकेज: अहमदाबाद घूमने का अच्छा मौका

गांधी जयंती पर टूर पैकेज: अहमदाबाद घूमने का अच्छा मौका

गांधी जयंती पर टूर पैकेज: अहमदाबाद घूमने का अच्छा मौका

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152 वीं जयंती के मौके पर आईआरसीटीसी ने उनकी कर्मभूमि अहमदाबाद की सैर के लिए आकर्षक टूर पैकेज जारी किया है। इसके जरिए आप जहां बापू के जीवन दर्शन को समझ सकेंगे वहीं अहमदाबाद के खास स्थानों का भी भ्रमण कर सकते हैं। मुंबई सेंट्रल से रवाना होगी ट्रेन
आईआरसीटीसी ने इस पैकेज को 'अहमदाबाद हेरिटेज' टूर नाम दिया है। तीन रात और चार दिन के पैकेज में कंपनी की तरफ से ढेरों सुविधाएं दी जा रही हैं। टूर की शुरुआत, मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन दोपहर के तीन बजकर 45 मिनट पर होगी। इसके बाद अगली रात को यात्री, अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। वहां पर रात में आराम करने के बाद, अगली सुबह नाश्ता करके अहमदाबाद घूमने के लिए निकलेंगे। अहमदाबाद में पहले दिन यात्री सन टेंपल और रानी की वाव जाएंगे। इसके अगले दिन यात्रियों को अहमदाबाद के अक्षरधाम मंदिर, साबरमती आश्रम और कांकरिया झील जैसी जगहों पर घूमने ले जाया जाएगा। अगले दिन मुंबई रवाना हो जाएंगे।

तेजस ट्रेन में मिलेंगी ये सुविधाएं
यात्रियों को तेजस एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा करने का मौका मिलेगा।
अपने बजट के हिसाब से चेयर क्लास या इकोनॉमी क्लास का पैकेज बुक कर सकते हैं।
पैकेज में यात्रियों के, नाश्ते और डिनर की व्यवस्था भी की जाएगी। अहमदाबाद में भ्रमण के लिए एसी गाड़ियां मौजूद रहेंगी।
तीन रातों के आराम के लिए अहमदाबाद में, होटल की व्यवस्था रहेगी।
तीन रात और चार दिन का यह पैकेज 13,390 रुपये प्रति यात्री का रहेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)