होम येदियुरप्पा का दावा- कांग्रेस के कई विधायक भाजपा में हो सकते हैं शामिल

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Sep 20, 2021 11:04 PM

येदियुरप्पा का दावा- कांग्रेस के कई विधायक भाजपा में हो सकते हैं शामिल

येदियुरप्पा का दावा- कांग्रेस के कई विधायक भाजपा में हो सकते हैं शामिल

येदियुरप्पा का दावा- कांग्रेस के कई विधायक भाजपा में हो सकते हैं शामिल

 भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने सोमवार को दावा किया कि कांग्रेस के कई विधायक भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस द्वारा भाजपा नेताओं को लुभाने के प्रयास संबंधी उनके बयान पर पत्रकारों ने उनसे सवाल किया था। उन्होंने कहा, ''वे (कांग्रेस) पक्का ऐसे प्रयास करेंगे, लेकिन पहले से ही कांग्रेस के कई विधायक हमारे साथ आने को तैयार हैं। आपको जल्दी पता चलेगा कि वे लोग कौन हैं। इसलिए, शिवकुमार (कनार्टक प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष) या किसी अन्य के ऐसे प्रयास सफल नहीं होंगे।'' उन्होंने कहा कि भाजपा 140 से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता में वापसी करेगी।

दावणगेरे में भाजपा राज्य कार्यकारिणी की बैठक को रविवार को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता येदियुरप्पा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे विपक्ष को हल्के में ना लें क्योंकि उनकी अपनी रणनीति और ताकत है और कांग्रेस के नेता विभिन्न दलों के नेताओं के साथ संपर्क साधने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिवकुमार पार्टी (भाजपा) के नेताओं से संपर्क साधने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन वह सफल नहीं होंगे।

इस बीच, राजस्व मंत्री आर. अशोक ने कहा कि भाजपा की राज्य इकाई ने विभिन्न दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल करने के लिए शीर्ष नेतृत्व की अनुमति मांगी है और उसे फैसले का इंतजार है। उन्होंने कहा, ''सूची (पार्टी में शामिल होने के इच्छुक नेताओं की) पहले ही केन्द्रीय नेतृत्व को भेज दी गयी है।'' लेकिन, भाजपा नेताओं से संपर्क साधने संबंधी येदियुरप्पा के दावे पर शिवकुमार ने कहा कि वह अपनी पार्टी की रणनीति का खुलासा नहीं करना चाहेंगे।

शिवकुमार ने एक सवाल के जवाब में कहा, ''मैं हमारी रणनीति का खुलासा क्यों करुंगा? मैं हमारी रणनीति का खुलासा नहीं करना चाहता। कौन किसके साथ है... कौन किसके साथ जाना/आना चाहता है। येदियुरप्पा ने कुछ कहा है, अशोक ने भी कुछ कहा है और कुछ अन्य नेताओं ने भी कुछ कहा होगा, कुछ वक्त इंतजार करते हैं।'' विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने आज कहा कि अगर कोई स्वेच्छा से पार्टी में शामिल होना चाहता है तो उसपर विचार किया जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)