होम जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादी हमले में पुलिसकर्मी की मौत
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादी हमले में पुलिसकर्मी की मौत
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को एक आतंकवादी हमले में जम्मू-कश्मीर रेलवे पुलिस का एक कांस्टेबल शहीद हो गया।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि आतंकवादियों ने दोपहर में कुलगाम जिले के वानपोह इलाके में कांस्टेबल बंटू शर्मा पर गोलीबारी की।
एक सूत्र ने बताया कि, पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। तलाशी के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है वरिष्ठ पुलिस व अन्य सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।