होम भारतीय खिलाड़ियों ने कोरोना चिंताओं के कारण पांचवें टेस्ट में खेलने से मना किया : गांगुली

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 13, 2021 08:23 PM

भारतीय खिलाड़ियों ने कोरोना चिंताओं के कारण पांचवें टेस्ट में खेलने से मना किया : गांगुली

भारतीय खिलाड़ियों ने कोरोना चिंताओं के कारण पांचवें टेस्ट में खेलने से मना किया : गांगुली

भारतीय खिलाड़ियों ने कोरोना चिंताओं के कारण पांचवें टेस्ट में खेलने से मना किया : गांगुली

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने कहा है कि कोरोना चिंताओं के कारण भारतीय खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में खेलने से मना किया। उन्होंने साथ ही इस बात को खारिज किया कि इस फैसले के पीछे आईपीएल की कोई भूमिका है।

भारत इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में होने वाला पांचवां टेस्ट मुकाबला भारतीय कैंप में कोरोना के मामले सामने आने के बाद टॉस होने से कुछ घंटे पहले ही रद्द कर दिया गया था।

द टेलीग्राफ के हवाले से गांगुली ने कहा, खिलाड़ियों ने खेलने से मना किया लेकिन आप उन्हें दोष नहीं दे सकते। फिजियो योगेश परमार खिलाड़ियों के करीबी संपर्क में थे। ऐसा तब ही हो सकता था जब नितिन पटेल खुद को आईसोलेट कर लेते।

उन्होंने कहा, वह इनकी मसाज करते थे इनके दिनचर्या का हिस्सा थे। खिलाड़ी परेशान हो गए जब इन्हें पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन्हें इस बात का डर लगा कि कहीं वे इस वायरस की चपेट में नहीं आ जाएं। बबल में रहना आसान नहीं है। आपको इनके भावनाओं की कद्र करनी चाहिए।

इससे पहले, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा था कि भारत के खिलाड़ी आईपीएल से पहले पॉजिटिव मामले से डर गए थे, जो 19 सितंबर को यूएई में फिर से शुरू होगा। हालांकि, बीसीसीआई प्रमुख ने कहा कि रद्द करने का इस टूर्नामेंट से कोई लेना-देना नहीं है।

गांगुली ने कहा, बीसीसीआई कभी भी गैर-जिम्मेदार बोर्ड नहीं रहा है। हम अन्य बोर्ड को भी महत्व दते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)