होम रिवॉल्वर रानी का इस्तीफा मंजूर, वीडियो किया था शेयर, सोशल मीडिया पर हो रही थी ट्रोल
रिवॉल्वर रानी का इस्तीफा मंजूर, वीडियो किया था शेयर, सोशल मीडिया पर हो रही थी ट्रोल
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से परेशान यूपी पुलिस की महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा ने बीते दिनों इस्तीफा दिया था और अब उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है।
जी हाँ, आप सभी को बता दें कि सरकारी रिवाल्वर के साथ वीडियो बनाकर महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा चर्चाओं का हिस्सा बनी थीं और अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है जिसे पुलिस के आला अधिकारियों ने मंजूरी दे दी है।
इस तरह से अब प्रियंका मिश्रा महिला सिपाही नहीं रहीं। आप सभी को बता दें कि आगरा के एमएम गेट पुलिस थाने में तैनात रही महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा का एक सरकारी रिवॉल्वर के साथ वीडियो वायरल हुआ था।
उस वायरल हुए वीडियो में प्रियंका मिश्रा ने वर्दी पहन रखी थी और हाथ में रिवॉल्वर ले रखी थी। उस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रियंका मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया गया था। वहीं इस दौरान ही सोशल मीडिया में प्रियंका मिश्रा को ट्रोलर्स ने ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।