होम नहीं चुकाया लोन, नारायण राणे की पत्नी-बेटे के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 9, 2021 09:27 PM

नहीं चुकाया लोन, नारायण राणे की पत्नी-बेटे के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर

नहीं चुकाया लोन, नारायण राणे की पत्नी-बेटे के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर

नहीं चुकाया लोन, नारायण राणे की पत्नी-बेटे के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर

पुणे. केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) की पत्नी नीलम एवं बेटे नीतेश के विरुद्ध किसी वित्तीय संगठन से लिये गये ऋण को नहीं चुकाने से जुड़े मामलों में प्रशासन द्वारा लुकआउट सर्कुलर (Lookout Circular) जारी किये गये हैं. पुणे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. लुकआउट सर्कुलर एक ऐसा नोटिस होता है जो किसी व्यक्ति के देश से बाहर जाने पर रोक लगाता है.

इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्रीनिवास घडगे ने कहा कि नीलम राणे और नीतेश राणे के विरूद्ध तीन सितंबर को लुकआउट नोटिस जारी किये गये. उन्होंने बताया कि नीलम राणे के स्वामित्व वाली कंपनी आर्टलाइन प्रोपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड (मुख्य ऋणकर्ता कंपनी) ने डीएचएफएल ( दिवान हाउसिंग फाइनेंस कोरपोरेशन लिमिटेड) से 25 करोड़ रूपये ऋण लिया था, जिसमें वह सह ऋणकर्ता हैं, अब कंपनी पर 27.13 करोड़ रूपये का बकाया है. उपायुक्त ने बताया कि इसी तरह नीतेश राणे के स्वामित्व वाले नीलम होटल्स ने एक वित्तीय संगठन से कर्ज लिया था और अब 34 करोड़ रूपये का बकाया है.

दोनों ही लोन को एनपीए की श्रेणी में डाला गया
उन्होंने कहा कि दोनों ही ऋणों को डीएचएफएल ने गैर भुगतान के चलते गैर निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) की श्रेणी में डाल दिया था. उन्होंने कहा कि दोनों के खातों को एनपीए की श्रेणी में डाले जाने के बाद इस वित्तीय संगठन ने केंद्र से संपर्क किया था और केंद्र ने राज्य सरकार को निर्देश जारी किये थे, फलस्वरूप लुकआउट नोटिस जारी किये गये.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)