होम BRICS देशों ने नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूर किया, आतंकवाद के खिलाफ जंग पर सहमति

समाचारखेल Alert Star Digital Team Sep 9, 2021 09:10 PM

BRICS देशों ने नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूर किया, आतंकवाद के खिलाफ जंग पर सहमति

BRICS देशों ने नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूर किया, आतंकवाद के खिलाफ जंग पर सहमति

BRICS देशों ने नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूर किया, आतंकवाद के खिलाफ जंग पर सहमति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज BRICS देशों का सम्मेलन हुआ। वर्चुअल तरीके से हुए इस सम्मेलन में आतंकवाद पर चर्चा की गई है। BRICS देशों ने नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूर किया है। इसके अलावा आतंकवाद के खिलाफ जंग पर सहमति भी बनी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने अफगानिस्तान का मुद्दा उठाया। 13वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। इस वर्ष भारत तब ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है, जब ब्रिक्स का 15वां स्थापना वर्ष मनाया जा रहा है। ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) देश हर साल शिखर सम्मेलन आयोजित करते हैं और इसके सदस्य देश बारी बारी से इसकी अध्यक्षता संभालते हैं। भारत इस साल ब्रिक्स का अध्यक्ष है। इस बैठक में ब्राजील के राष्ट्रपति जाइर बोलसोनारो, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा भी शामिल हुए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)