होम यूपी में नाव पलटने से एक परिवार के 6 लापता
यूपी में नाव पलटने से एक परिवार के 6 लापता
उत्तर प्रदेश के विंध्याचल क्षेत्र में बुधवार को गंगा नदी में एक नाव के पलट जाने से 6 लोगों के लापता होने की आशंका है।
नाव पलटने पर एक परिवार के बारह सदस्य नाव पर थे उनमें से छह को अन्य नाविकों ने बचा लिया गया है।
लापता लोगों में तीन महिलाएं तीन बच्चे शामिल हैं।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है अधिकारियों को बचाव कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है।
जानकारी के अनुसार सभी सदस्य रांची के रहने वाले थे विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा-अर्चना करने आए थे।
गंगा में स्नान करने के बाद वे घाट पर लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया।
लापता लोगों के लिए अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।