होम यूपी : पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर अरेस्ट, खींचते हुए ले गई पुलिस,

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 27, 2021 09:49 PM

यूपी : पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर अरेस्ट, खींचते हुए ले गई पुलिस,

यूपी : पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर अरेस्ट, खींचते हुए ले गई पुलिस,

यूपी : पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर अरेस्ट, खींचते हुए ले गई पुलिस,

पूर्व आईपीएस ऑफिसर अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है. लखनऊ में हजरतगंज पुलिस ने अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार किया है.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अमिताभ ठाकुर को लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह करने वाली महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था. ठाकुर की गिरफ्तारी का एक वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में पुलिस के कई जवान और अधिकारी नजर आ रहे हैं. ये सभी मिलकर अमिताभ ठाकुर को जबरन गाड़ी में बिठा रहे हैं. गाड़ी में बिठाने के दौरान अमिताभ ठाकुर लगातार पुलिस का विरोध कर रहे हैं और कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि मैं नहीं जाउंगा.

वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, ''भूतपूर्व पुलिस के विरुद्ध भाजपा सरकार की पुलिस का अभूतपूर्व कार्य! भाजपाई राजनीति लोगों के बीच दरार पैदा करके ही जिंदा है. अब भाजपा सरकार के दबाव के कारण पुलिस ही पुलिस के ख़िलाफ़ काम करने पर मजबूर है. एक सेनानिवृत आईपीएस के साथ ऐसा व्यवहार अक्षम्य है.''

पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर पर आरोप है कि उन्होंने दुष्कर्म पीड़िता को खुदकुशी के लिए उकसाया. उनके खिलाफ एफआईआक एसएसआई दयाशंकर द्विवेदी की तहरीर पर दर्ज किया गया है. अमिताभ ठाकुर पर दुष्कर्म के आरोपी और बीएसपी के सांसद अतुल राय को सहयोग करने का आरोप भी लगा है.

इससे पहले दुष्कर्म पीड़िता और उसके दोस्त ने अमिताभ ठाकुर पर सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह के दौरान कई आरोप लगाए थे. आत्मदाह के दौरान गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जहां इलाज के दौरान 21 मई को गवाह सत्यम राय और 25 मई को दुष्कर्म पीड़िता की मौत हो गई थी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)