होम भारी पड़ सकती है अमेरिका की यह गलती,

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 27, 2021 09:19 PM

भारी पड़ सकती है अमेरिका की यह गलती,

भारी पड़ सकती है अमेरिका की यह गलती,

भारी पड़ सकती है अमेरिका की यह गलती,

अफगानिस्तान को मझधार में छोड़कर जा रहे अमेरिका ने एक और बड़ी गलती कर दी है। अमेरिका ने तालिबान को उन लोगों की पूरी लिस्ट सौंप दी है, जिन्हें वह अपना दुश्मन मानता है। तालिबान के लड़ाके घर-घर जाकर इनकी तलाश में जुटे थे, लेकिन अब अमेरिका ने उनका काम आसान कर दिया है। दरअसल, काबुल में मौजूद अमेरिकी अधिकारियों ने तालिबान को उन लोगों की लिस्ट सौंप दी है, जिन्हें वह अफगानिस्तान से निकालना चाहता है। ऐसा इसलिए किया गया ताकि तालिबान उन्हें काबुल एयरपोर्ट आने से ना रोके।

अमेरिकी न्यूज वेबसाइट POLITICO की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस लिस्ट में अमेरिकी नागरिकों, ग्रीन कार्ड होल्डर्स के अलावा उन अफगानियों की पहचान शामिल है, जिन्होंने पिछले 20 सालों में तालिबान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका की मदद की है। अमेरिका के इस कदम से हजारों अफगान की जान खतरे में पड़ गई है। तालिबान के कब्जे के बाद से ही ये लोग खौफ मैं हैं और जल्द से जल्द अफगानिस्तान से भाग जाना चाहते हैं। अमेरिका के इस कदम पर विशेषज्ञों ने नाराजगी जाहिर की है।

15 अगस्त को काबुल में तालिबान के कब्जे के बाद से अमेरिका ने करीब 1 लाख लोगों को अफगानिस्तान से बाहर निकाला है। इनमें से अधिकतर को तालिबान के कई चेक पोस्ट से गुजरना पड़ा है। इस प्रक्रिया को असान करने के लिए अमेरिका ने तालिबान को उन लोगों की पूरी लिस्ट सौंप दी है, जिन्हें वह निकालना चाहता है। अमेरिका के एक रक्षा अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर कहा कि वास्तव में उन्होंने तालिबान को 'किल लिस्ट' सौंप दी है। उन्होंने इसे चौंकाने वाला बताया। गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब जो बाइडेन से इस रिपोर्ट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें पक्का नहीं पता है कि ऐसी कोई लिस्ट है। हालांकि उन्होंने इस बात से इनकार भी नहीं किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)