होम तिजोरी में गुरुवार को रख दें यह एक चीज, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 24, 2021 09:20 PM

तिजोरी में गुरुवार को रख दें यह एक चीज, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

तिजोरी में गुरुवार को रख दें यह एक चीज, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

तिजोरी में गुरुवार को रख दें यह एक चीज, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

जीवन में हर कोई अन्न व धन की कामना करता है। ऐसे में सभी धन की देवी लक्ष्मी व देवता कुबेर को खुश रखने का उपाय ढूंढते है। वहीं पैसा रखने की जगह तिजोरी होती है। वास्तु अनुसार, तिजोरी में कुछ खास चीजें रखने व इससे जुड़ी कुछ बातों का ध्यान करने से जीवन में धन की कमी नहीं होती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

शनिवार को करें यह उपाय

वास्तु अनुसार, घर की तिजोरी में एक पीपल का पत्ता रखना शुभ माना जाता है। इसके लिए पत्ते को धोकर सूखा लें। फिर इसपर सिंदूर से स्वास्तिक बनाकर तिजोरी में रख दें। आपको यह कार्य लगातार 5 शनिवार तक करना है। मान्यता है कि इससे तिजोरी हमेशा धन के भरी रहती है।

 

 


गुरुवार को करें यह उपाय

अगर आप धन की कमी से जूझ रहे है तो गुरुवार से जुड़ा एक उपाय कर सकती है। इसके लिए वीरवार के दिन 7 हल्दी की गांठ लेकर उसे भगवान विष्णु जी के आगे रखकर प्रार्थना करें। फिर श्रीहरि की कोई भी सिद्ध मंत्र 108 बार पढ़कर हल्दी को अभिमंत्रित करें। इसके बार इसे तिजोरी, अलमारी व धन रखने वाली जगह पर रख दें। मान्यता है कि उस उपाय से जीवन में धन की कमी नहीं होती है।

 

 


इन बातों का भी रखें ध्यान

. तिजोरी व पैसे रखने वाली अलमारी को हमेशा पश्चिम दिशा पर रखें। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि इसका दरवाजा पूर्व की तरफ खुलता है। अगर आपकी तिजोरी का दरवाजा दक्षिण की ओर खुलता है तो तुरंत इसकी जगह बदल लें।

. जैसे की सभी जानते हैं कि देवी लक्ष्मी बड़ी चंचल है। ऐसे में वे हमेशा साफ जगह पर निवास करती है। ऐसे में अपनी की तिजोरी की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।

. तिजोरी का दरवाजा वॉशरुम के सामने होना अशुभ माना जाता है। इससे धन हानि का खतरा रहता है।

. तिजोरी, पर्स व पैसे रखने वाली जगह पर कभी भी खाली रखने से बचें।

 

 

. तिजोरी में एक छोटा शीशा ऐसे लगाएं जिसमें पैसों का प्रतिबिंब पड़ता हो। मान्यता है कि इससे धन में वृद्धि होती है।

. वास्तु अनुसार, तिजोरी व पैसे रखने वाली जगह पर कोई भारी चीज रखने से धन हानि होने का खतरा रहता है। ऐसे में ऐसा करने से बचें।

. तिजोरी में माता लक्ष्मी व कुबेर देवता का वास माना जाता है। ऐसे में इसे गंदे हाथों से छूने की गलती ना करें।

. अलमारी व तिजोरी को खोलते व इसमें पैसे निकालते समय पैरों पर जूते-चप्पल ना पहनें।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)