होम यूपी के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ता के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Aug 24, 2021 09:01 PM

यूपी के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ता के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

यूपी के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ता के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

यूपी के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ता के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बड़ी खुशखबरी है. योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को पहली जुलाई से 11 फीसद की बढ़ी दर से महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. गौरतलब है कि 11 प्रतिशत वृद्धि के बाद कर्मचारियों का डीए 28 फीसद हो जाएगा. राज्य के लगभग 16 लाख राज्य कर्मचारियों और 12 लाख पेंशनरों को इसका फायदा मिलेगा. अगस्त के बढ़े डीए का भुगतान सितंबर के वेतन के साथ होगा.

आदेश आज ही जारी होने की उम्मीद

लंबे समय से राज्य कर्मचारी वेतन और पेंशनर अपनी पेंशन बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं. कर्मचारियों को अभी 17 फीसद की दर से डीए का भुगतान हो रहा है. 11 फीसद वृद्धि के बाद कर्मचारियों का डीए 28 फीसद हो जाएगा. पिछले दिनों मानसून सत्र के दौरान विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंगाई भत्ता और महंगाई राहत का भुगतान किये जाने का एलान किया था.

राज्य सरकार भी केंद्र सरकार के तर्ज पर

कोरोना संक्रमण के कारण राज्य सरकार ने केंद्र की तर्ज पर पहली जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों को बढ़ी दर से महंगाई भत्ता और पेंशनरों को महंगाई राहत के भुगतान पर पिछले साल 24 अप्रैल को शासनादेश जारी कर रोक लगा दी थी. इस वजह से राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को एक जनवरी 2020, एक जुलाई 2020 और एक जनवरी 2021 को दिये जाने वाले डीए और महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्तों का भुगतान नहीं किया गया है.

28 फीसद की दर से डीए के भुगतान का आदेश

पिछले महीने केंद्र सरकार ने बढ़ी दर से डीए-डीआर के भुगतान पर लगी रोक हटाने के साथ केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई से 28 फीसद की दर से डीए के भुगतान करने का आदेश जारी कर दिया है. इसी आधार पर राज्य कर्मचारी भी पहली जुलाई से ही 28 फीसद की दर से डीए पाने का इंतजार कर रहे हैं. अब मंगलवार को वित्त विभाग के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दे दी है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)