होम रक्षाबंधन पर अपने इष्टदेवों को जरूर बांधें रक्षा सूत्र, परिवार में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 20, 2021 09:55 PM

रक्षाबंधन पर अपने इष्टदेवों को जरूर बांधें रक्षा सूत्र, परिवार में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

रक्षाबंधन पर अपने इष्टदेवों को जरूर बांधें रक्षा सूत्र, परिवार में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

रक्षाबंधन पर अपने इष्टदेवों को जरूर बांधें रक्षा सूत्र, परिवार में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

22 अगस्त को सावन मास की पूर्णिमा तिथि है। इस शुभ दिन को रक्षाबंधन का पावन त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए उन्हें रक्षा सूत्र बांधती है। इसके साथ ही सभी भाई अपनी बहनों को उनकी रक्षा का वचन देते हैं। साथ ही कई उपहार व शगुन के तौर पर रूपए देते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, इस शुभ दिन पर भाइयों को राखी बांधने से पहले पहले अपने इष्टदेवों को रक्षा सूत्र बांधना चाहिए। मान्यता है कि इससे जीवन की परेशानियां दूर होती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली का वास होता है।

चलिए जानते हैं कौन से भगवान को किस रंग की राखी बांधनी चाहिए...

 

गणपति जी को बांधे लाल रंग राखी

भगवान गणेश जी प्रथम पूजनीय कहलाते हैं। मान्यता है कि गणपति देव की पूजा करने से जीवन की सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। घर में सुख-समृद्धि व खुशियों का आगमन होता है। इसलिए रक्षाबंधन के पावन दिन पर सबसे पहले गणपति बप्पा को लाल रंग की राखी जरूर बांधे।

 

 


भगवान विष्णु को बांधे पीला रंग की राखी

श्रीहरि को पीला रंग अतिप्रिय है। इसलिए इस शुभ दिन पर भगवान विष्णु को हल्दी का तिलक लगाएं और पीले रंग की राखी बांधे। साथ ही मिठाई का भोग लगाएं।मान्यता है इससे भगवान श्रीहरि प्रसन्न होकर मनचाहा फल देते।

भगवान शिव को बांधे नीले रंग की

रक्षाबंधन का त्योहार बावन माह की पूर्णिमा तिथि को आता है। यह सावन माह का अंतिम दिन होता है। इस पवित्र महीने में भोलेनाथ की पूजा व व्रत रखने का विशेष महत्व है। साथ ही रक्षाबंधन पर भगवान शिव को नीले रंग की राखी बांधे। मान्यता है कि इससे जीवन व घर संबंधी समस्याएं दूर होती है।

श्रीकृष्ण को बांधे हरे रंग की राखी

पौराणिक कथा अनुसार, एक बार भगवान श्रीकृष्ण की उंगली पर चोट लगने से खून बहने लगा था। तब द्रौपदी ने अपनी साड़ी का पल्लू फाड़कर उनकी उंगली और कलाई पर बांध दिया था। मान्यता है कि उस दिन से रक्षाबंधन का यह पवित्र पर्व मनाया जाने लगा। साथ ही चीरहरण के समय श्रीकृष्ण ने चीर बढ़ाकर द्रौपदी की रक्षा की थी।‌ मान्यता है कि इस पावन दिन पर भगवान श्रीकृष्ण को हरे रंग कुछ राखी बांधना शुभ होता है। इससे जीवन की सभी समस्याएं दूर होकर समाज में मान-सम्मान बढ़ता है।

 

 

हनुमान जी को बांधें लाल रंग की राखी

हनुमान जी संकटों को दूर करने वाले संकटमोचन कहलाते हैं। वहीं प्रभु श्रीराम पर कोई संकट आने पर हनुमान जी मिनटों में उसे दूर कर देते थे। इसलिए अपनी परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए इस रक्षाबंधन हनुमान जी को लाल रंग का धागा जरूर बांधे। मान्यता है कि इससे जीवन के संकट दूर होकर बल-बुद्धि का विकास होगा। साथ ही कुंडली में मंगल दोष शांत होगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)