होम राकेश टिकैत का ट्वीट, बोले- पीएम मोदी से अब किसानों की आमदनी का मांगा जाएगा हिसाब

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Aug 20, 2021 09:17 PM

राकेश टिकैत का ट्वीट, बोले- पीएम मोदी से अब किसानों की आमदनी का मांगा जाएगा हिसाब

राकेश टिकैत का ट्वीट, बोले- पीएम मोदी से अब किसानों की आमदनी का मांगा जाएगा हिसाब

राकेश टिकैत का ट्वीट, बोले- पीएम मोदी से अब किसानों की आमदनी का मांगा जाएगा हिसाब

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. इस बार राकेश टिकैत ने पीएम नरेंद्र मोदी के पुराने बयान का जिक्र करते हुए ट्वीट किया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि किसान अब केंद्र सरकार से अपनी आमदनी दोगुनी होने को लेकर हिसाब मांगेंगे.

किसान नेता राकेश टिकैत ने शुक्रवार को ट्वीट किया है और कहा कि मोदी जी ने कहा था कि 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी होगी. 2015 में किसानों का बासमती धान 2015 में 4600 बिक रहा था आज बिक रहा है 2600 रुपए कुंतल आमदनी काम हुए या ज्यादा अब इसका हिसाब भी मांगा जाएगा. दरअसल, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत केंद्र सरकार आए दिन कोई न कोई मुद्दा उठाकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहते है. उनका कहना है कि किसानों को उनका हक मिलना चाहिए. इसी के मद्देनजर वे ट्विटर पर भी सक्रिय रहते है और किसानों से जुड़े मसले पर पोस्ट करते रहते हैं.

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन बीते आठ माह से अधिक समय से जारी है. केंद्र सरकार से किसान संगठन के नेताओं की कई दौर की बातचीत भी हो चुकी है. हालांकि, अब तक कोई नतीजा नहीं निकल सका है. केंद्र और किसान नेताओं के बीच एक बार फिर से बातचीत को लेकर माहौल बनाने की कोशिश जारी है. लेकिन, बातचीत कब होगी ये अभी तय नहीं हुआ है. इस बीच राकेश टिकैत ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा है कि केंद्र सरकार से किसानों की आमदनी को लकर हिसाब-किताब मांगा जाएगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)