होम प्रियंका गांधी ने कांग्रेस उम्मीदवार अर्चना गौतम का किया बचाव, बोलीं- PM मोदी से क्यों नहीं पूछे जाते ऐसे सवाल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 18, 2022 08:29 PM

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस उम्मीदवार अर्चना गौतम का किया बचाव, बोलीं- PM मोदी से क्यों नहीं पूछे जाते ऐसे सवाल

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस उम्मीदवार अर्चना गौतम का किया बचाव, बोलीं- PM मोदी से क्यों नहीं पूछे जाते ऐसे सवाल

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस उम्मीदवार अर्चना गौतम का किया बचाव, बोलीं- PM मोदी से क्यों नहीं पूछे जाते ऐसे सवाल

 कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने हस्तिनापुर सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार अर्चना गौतम को लेकर मीडिया पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हस्तिनापुर सीट से जो चुनाव लड़ रही हैं उन्होंने बहुत संघर्ष के बाद अपना जीवन बनाया है। वह इस मुकाम तक पहुंची हैं कि लोग उन्हें पहचान पा रहे हैं कि वो कौन हैं। उन्होंने हस्तिनापुर सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार अर्चना गौतम पर कीचड़ उछालने वालों पर पलटवार करते हुए कहा कि आप नरेंद्र मोदी जी से क्यों सवाल नहीं करते हैं ? उनसे क्यों नहीं पूछते हैं कि वो क्या पहनते हैं, वो किसके शादी करेंगे या नहीं ? या फिर किसी और पुरुष से क्यों सवाल नहीं पूछते हैं ? आप सिर्फ महिलाओं से ऐसे प्रश्न पूछते हैं क्यों ?कांग्रेस महासचिव ने कहा कि वो महिला सेवा करने की बात कर रही है। जनता के मुद्दों को उठा रही है। उन्होंने कहा कि अर्चना गौतम को हल्का बनाने की कोशिश की जा रही है। मुझे नहीं लगता है कि पुरुष होने पर उनसे ऐसे सवाल पूछे जाते। दरअसल, कांग्रेस उम्मीदवार पर कपड़ों और शादी को लेकर निशाना साधा जा रहा है। भाजपा ने कांग्रेस पर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए अर्चना गौतम पर निशाना साधा था। भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा था कि कांग्रेस ने सस्ती लोकप्रियता के लिए अर्चना गौतम को टिकट दिया है। इस तरह के उम्मीदवार को उतारने का मतलब यह है कि लोगों की सेवा करने की कोई भावना नहीं है। यह दिखाता है कि कांग्रेस में कोई गंभीरता नहीं है। यह उनमें परिपक्वता की कमी को भी दिखाता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)