होम राम मंदिर, शिक्षा, किसान, रोजगार... इन विकास कार्यों को मुद्दा बनाकर चुनावी मैदान में उतर रही योगी सरकार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 18, 2022 08:23 PM

राम मंदिर, शिक्षा, किसान, रोजगार... इन विकास कार्यों को मुद्दा बनाकर चुनावी मैदान में उतर रही योगी सरकार

राम मंदिर, शिक्षा, किसान, रोजगार... इन विकास कार्यों को मुद्दा बनाकर चुनावी मैदान में उतर रही योगी सरकार

राम मंदिर, शिक्षा, किसान, रोजगार... इन विकास कार्यों को मुद्दा बनाकर चुनावी मैदान में उतर रही योगी सरकार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव हो रहे है। मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच है। इस चुनाव में भाजपा सरकार अपने काम के साथ-साथ हिंदुत्व को भी लेकर लगातार मुखर है। भाजपा जनता के बीच अपने काम को गिना रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा नेताओं का साफ तौर पर कहना है कि उनकी सरकार ने सबका साथ सबका विकास किया है। कोरोना वायरस महामारी के दौर में भी उत्तर प्रदेश में लगातार विकास कार्य होती रही। इसको लेकर भी भाजपा नेता लगातार दावा कर रहे हैं। कुल मिलाकर देखें तो भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए कामों को लेकर लगातार आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है। इतना ही नहीं, वह केंद्र की योजनाओं को भी भुनाने की कोशिश कर रही है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में भाजपा सभी चरणों में अपने कामकाज को गिराने की लगातार कोशिश कर रही है। किसान, नौजवान, महिला सभी को भाजपा साधने की कोशिश भी कर रही है। भले ही योगी सरकार को विपक्ष पूरी तरह से फेल बता रहा हो लेकिन भाजपा और उसके नेता लगातार योगी सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं और भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं। इतना ही नहीं, योगी सरकार की उपलब्धियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ता घर-घर पहुंच रहे हैं। चलिए हम आपको योगी सरकार की कुछ उपलब्धियां बताने जा रहे हैं जिसको लेकर भाजपा चुनावी मैदान में उतरने वाली है।

 

भाजपा राम मंदिर निर्माण का श्रेय लेने की लगातार कोशिश कर रही है और यही कारण है कि पार्टी की ओर से लगातार यह दावा किया जा रहा है कि मोदी और योगी सरकार की ही बदौलत राम मंदिर का भव्य निर्माण किया जा रहा है जिसका भाजपा लगातार दावा करते थी।

 

- कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा लगातार समाजवादी पार्टी पर हमलावर रही है। भाजपा का दावा है कि उनकी सरकार ने उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है और कानून व्यवस्था पूरी तरीके से 5 साल तक चुस्त-दुरुस्त रही और कोई भी दंगा नहीं हुआ है।

 

योगी आदित्यनाथ का दावा है कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई। प्रदेश में जिस किसी ने भी अपराध किया है चाहे वह किसी जाति, मजहब या क्षेत्र या फिर राजनीतिक दल कर रहा हो उसके खिलाफ कानून के हिसाब से कार्रवाई की गई है।

माफियाओं द्वारा अवैध ढंग से अर्जित की गई संपत्ति पर बुलडोजर चलाए गए हैं जबकि 1800 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्तियां ध्वस्त भी की गई हैं।

 

भाजपा का दावा है कि योगी सरकार में उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द भी बना रहा। सरकार को किसी भी त्यौहार के वक्त कर्फ्यू और सुरक्षा की जरूरत नहीं पड़ी। राज्य में कांवर यात्रा भी सुचारू ढंग से हुआ जबकि कुंभ का आयोजन भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल रहा।

 

महिला सशक्तिकरण को लेकर भी योगी सरकार के अपने दावे हैं। भाजपा का कहना है कि योगी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा बढ़ी है। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वालंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान भी संचालित किया गया है। इसके साथ ही महिलाओं को बिना किसी भेदभाव के केंद्र की योजनाओं के साथ-साथ राज्य की योजनाओं का लाभ हो रहा है।

 

योगी सरकार का दावा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनके सरकार ने राज्य के 45 लाख गरीब लोगों को आवास उपलब्ध कराई है। लोगों के बेहतर जीवन के लिए राज्य में दो करोड़ 61 लाख निशुल्क शौचालय का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा प्रदेश के गरीबों को लगभग 1 करोड़ 70 लाख रसोई गैस कनेक्शन भी निशुल्क उपलब्ध कराए गए हैं। योगी सरकार की ओर से गरीबों को निशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)