होम बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत पर तेज प्रताप यादव ने दी शुभकामनाएं, विकास की जताई उम्मीद
बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत के बाद उन्हें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत के बाद उन्हें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से लगातार बधाइयां मिल रही हैं। इसी क्रम में जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने भी उन्हें ऐतिहासिक जीत पर शुभकामनाएं देते हुए इसे जनता के विश्वास और उनके परिश्रम का परिणाम बताया।
बांकीपुर उपचुनाव में 31 राउंड की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर ने 63,203 वोट हासिल कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार नीरज सिन्हा को 18,953 मतों के अंतर से पराजित किया। नीरज सिन्हा को 44,250 वोट मिले, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की उम्मीदवार रेखा गुप्ता 14,085 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, "प्रशांत किशोर को प्रचंड विजय की हार्दिक शुभकामनाएं. बांकीपुर विधानसभा से आपकी ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. यह जीत आपके अथक परिश्रम, समर्पण और जनता के विश्वास का परिणाम है."
उन्होंने अपने संदेश में यह भी कहा कि इस चुनाव में जनशक्ति जनता दल ने प्रशांत किशोर का पूरा समर्थन किया था।
अपने संदेश में तेज प्रताप यादव ने आगे लिखा, "इस चुनाव में जनशक्ति जनता दल ने भी आपका पूरा समर्थन किया. हमें विश्वास है कि आप बांकीपुर के विकास की नई लहर चलाने का कार्य करेंगे और क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरे उतरेंगे."
प्रशांत किशोर जी को प्रचंड विजय की हार्दिक शुभकामनाएँ
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) August 3, 2026
बाँकीपुर विधानसभा से आपकी ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। यह जीत आपके अथक परिश्रम, समर्पण और जनता के विश्वास का परिणाम है।
इस चुनाव में जनशक्ति जनता दल तथा उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने… pic.twitter.com/jPnCuhHBsO
उन्होंने आगे कहा, "ईश्वर से प्रार्थना है कि आप निरंतर जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ते रहें और बांकीपुर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे. एक बार पुनः आपको इस शानदार विजय पर ढेरों-ढेरों शुभकामनाएं. जय बिहार! जय हिंद! वंदे मातरम्!"
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के दौरान प्रशांत किशोर ने शुरुआती राउंड से ही बढ़त बनाए रखी और अंत तक अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की। इस परिणाम के बाद बिहार की राजनीति में जन सुराज पार्टी की मौजूदगी को एक महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।