होम खालिस्तान समर्थक हैं केजरीवाल, कुमार विश्वास बोले

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 16, 2022 10:14 PM

खालिस्तान समर्थक हैं केजरीवाल, कुमार विश्वास बोले

खालिस्तान समर्थक हैं केजरीवाल, कुमार विश्वास बोले

खालिस्तान समर्थक हैं केजरीवाल, कुमार विश्वास बोले

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल खालिस्तानी समर्थक हैं और सत्ता की लालच में किसी भी हद तक जा सकते हैं। दरअसल, पंजाब में 117 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर सियासी घमासान तेज हो चुका है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कवि कुमार विश्वास ने कहा कि उनको समझना चाहिए वो पंजाब एक राज्य नहीं बल्कि एक भावना है। मैं हमेशा कहता हूं कि पूरी दुनिया में पंजाबियत एक भावना है। ऐसे में मैंने उससे कहा था कि अलगाववादियों का साथ मत ले, उस पर उन्होंने कहा था कि नहीं-नहीं हो जाएगा और उन्होंने इसका फॉर्मूला भी बताया था।

कुमार विश्वास ने कहा कि केजरीवाल ने मुझसे कहा था कि वह या तो पंजाब का मुख्यमंत्री बनेगा या फिर आजाद राष्ट्र का पहला प्रधानमंत्री बनूंगा। उसे किसी भी कीमत पर सत्ता चाहिए। पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है और अरविंद केजरीवाल ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)