होम यूपी: तीन दिन के अंदर यूपी कांग्रेस का दूसरा बड़ा एलान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 21, 2021 08:54 PM

यूपी: तीन दिन के अंदर यूपी कांग्रेस का दूसरा बड़ा एलान

यूपी: तीन दिन के अंदर यूपी कांग्रेस का दूसरा बड़ा एलान

यूपी: तीन दिन के अंदर यूपी कांग्रेस का दूसरा बड़ा एलान

यूपी चुनाव 2022 में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने का एलान करने के बाद कांग्रेस ने गुरुवार को एक और बड़ी घोषणा की है। यूपी कांग्रेस ने एलान किया है कि प्रदेश में सरकार बनने पर इंटर पास छात्राओं को एक-एक स्मार्ट फोन वितरित किया जाएगा। वहीं, ग्रेजुएट हो चुकी छात्राओं को इलेक्ट्रॉनिट स्कूटी दी जाएगी।

यूपी प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि कल मैं कुछ छात्राओं से मिली। उन्होंने बताया कि उन्हें पढ़ने व सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन की जरूरत है। मुझे खुशी है कि घोषणा समिति की सहमति से आज यूपी कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक लड़कियों को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दी जाएगी।

19 अक्तूबर को कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिला उम्मीदवारों को देने का एलान किया था। इस घोषणा की राजनीतिक हलकों में बड़ी चर्चा रही।

राहुल गांधी बोले- यूपी सिर्फ़ शुरुआत है कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस फैसले की सराहना करते हुए लड़की हूं... लड़ सकती हूं का नारा ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि, 'देश की बेटी कहती है- अपनी मेहनत से शिक्षा की ताकत से सही आरक्षण से मैं आगे-आगे बढ़ सकती हूं #लड़की_हूं_लड़_सकती_हूं! यूपी सिर्फ शुरुआत है। '

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)