होम यूपी के शाहजहांपुर में बाढ़ आने की आशंका,अलर्ट जारी किया, बाढ़ आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर जारी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 20, 2021 11:04 PM

यूपी के शाहजहांपुर में बाढ़ आने की आशंका,अलर्ट जारी किया, बाढ़ आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर जारी

यूपी के शाहजहांपुर में बाढ़ आने की आशंका,अलर्ट जारी किया, बाढ़ आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर जारी

यूपी के शाहजहांपुर में बाढ़ आने की आशंका,अलर्ट जारी किया, बाढ़ आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर जारी

शाहजहांपुर। (आकाश सक्सेना) डियूनी बाध से 56 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।  21 अक्टूबर को सुबह 6 बजे  गर्रा नदी पहुंचेगा। गावों में अलर्ट जारी किया गया है। लोग सुरक्षित और ऊचें स्थानों पर जायें, यह बात जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह ने पुलिस अधीक्षक श्री एस0 आनन्द के साथ गर्रा नदी स्थित बाढ़ क्षेत्रो के निरीक्षण के दौरान कही । उन्होने कहा कि गर्रा नदी का लगातार जल स्तर बढ़ रहा है। गर्रा नदी में सम्भवता कल सुबहा 6ः00 बजे तक पानी आ जायेगा जिससे कि शहर के कुछ इलाको में पानी जा सकता है और तहसील तिलहर व तहसील सदर के कुछ गावों में पानी जा सकता है। जिलाधिकारी ने अपील की है कि जो लोग नदी से निचले इलाको में रहते है वह सुरक्षित स्थानो पर चले जाये जिससे कि उन्हे जनहानि एवं कठिनाई का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने बताया है कि एन0डी0आर0एफ0 टीम अलर्ट है। उन्होने कहा कि रिलीफ कमिश्नर से बात कर ली गयी है। शाहजहाँपुर के लिये एन0डी0आर0एफ0 की तैनाती कर रहे है। जरूरत पड़ने पर बचाव एवं राहत कार्य में एन0डी0आर0एफ0 टीम की मदद ली जायेगी। जिलाधिकारी ने अपील करते है हुये कहा है कि ऊचें स्थानो पर जाये अपने पशुओं को भी ऊचें स्थनों पर ले जायें, नदी के पास न आये, पानी का फैलाव होने वाला है। बताया है कि रामगंगा और गंगा से खेतो में पानी जाने की सम्भावना है। उन्होने सतर्कता वरतने की विशेष अपील की है।
 खन्नौत नदी में भी जलस्तर बढ़ गया है। हनुमत धाम के आस पास भी  लोगों को एलर्ट कर दिया गया है। गर्रा नदी के किनारे बसे गांव और कॉलोनी खतरे में है।  बर्ष 2008 में 56 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था जिससे काफी जान माल की हानि हुई थी। 

जिला प्रशासन ने बाढ़ आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है। किसी को कोई परेशानी हो तो वह इस नंबर पर कॉल कर सकता है।
91409 37438
05842- 220017, 05842- 220018,
05842- 220019

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)