होम करवाचौथ में अद्भूत संयोग, सर्वार्थ सिद्धि योग

धर्म-संसारअध्यात्म Alert Star Digital Team Oct 21, 2021 08:39 PM

करवाचौथ में अद्भूत संयोग, सर्वार्थ सिद्धि योग

करवाचौथ में अद्भूत संयोग, सर्वार्थ सिद्धि योग

करवाचौथ में अद्भूत संयोग, सर्वार्थ सिद्धि योग

अपने पति की दीर्घायु की कामना करते हुए करवाचौथ पर निर्जल व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए एक बडी खूशखबरी है। 24 अक्तूबर को करवाचैथ के दिन इस बार अद्भूत संयोग बन रहा है, जिसमें व्रत रखने वाली महिलाओं को शास्त्रों के अनुसार अखंड सौभाग्यवती का वर मिलता है क्योंकि इस बार करवाचौथ पर सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ ही साथ रोहिणी नक्षत्र भी है जो एकसाथ कई फल देने वाला होता है। करवाचौथ पर करवाएं एडवांस बुकिंग, तभी कर पाएंगी सोलह श्रृंगार

रोहिणी नक्षत्र बढाता है महिलाओं का सौभाग्य
बता दें कि कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी इस बार 24 अक्तूबर की सुबह से अगले दिन करीब 6 बजे तक रहेगी। रोहिणी नक्षत्र में करवाचौथ का पडना काफी शुभ माना जाता है। इससे पति की उम्र लंबी होने के साथ ही उसे अच्छा स्वास्थ्य व समृद्धि भी मिलती है। क्योंकि रोहिणी नक्षत्र महिलाओं के सौभाग्य की वृद्धि का सूचक होता है, यही नहीं इस दिन वृषभ के चंद्रमा भी उच्च राशि में पूरे दिन विराजमान हैं। जिससे करवाचौथ का व्रत सर्वार्थ सिद्धि योग व रोहिणी नक्षत्र में मनाया जाएगा।बुजुर्ग महिलाओं का लें आशीर्वाद
यदि करवाचौथ के दिन महिला व्रत करने पर कथा सुनकर अपने घर की किसी बुजुर्ग सुहागन का आशीर्वाद लेती है और उससे करवा बदलती है तो वो बहुत सौभाग्यपूर्ण माना जाता है। इससे पारिवारिक प्रेम में भी वृद्धि होती है।

जाने पूजा का शुभ मुहूर्त
इस बार करवाचौथ पूजन का शुभ मुहूर्त 24 अक्तूबर, रविवार के दिन सुबह साढे 11 बजे से साढे 12 बजे तक है। वहीं कथा सुनने का मुहुर्त दोपहर ढाई बजे से शाम साढे 4 बजे तक का है जबकि रात में करीब सवा 8 बजे राजधानी दिल्ली में चांद उदय का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में करीब 7 से रात 8 बजकर 50 मिनट तक चांद वृषभ लगन में रहेंगे जो बेहद शुभ मुहूर्त चंद्रमा पूजन का है।

एक साथ मिलेगा दो व्रत का फल
मालूम हो कि इस साल करवाचौथ रविवार के दिन पड रहा है। यही वजह है की करवाचैथ के अलावा महिलाओं को रविवार के दिन व्रत रखने से सूर्यदेव का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। सूर्यदेव तेज, ऊर्जा, आरोग्य व दीर्घायु का आशीर्वाद प्रदान कर जीवन के अंधकार को मिटाकर प्रकाशमान करने वाले देवता हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)