होम सी.एम.एस. की तीन शिक्षिकाओं को मिला ‘रिलायन्स फाउण्डेशन टीचर अवार्ड’

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Oct 21, 2021 06:40 PM

सी.एम.एस. की तीन शिक्षिकाओं को मिला ‘रिलायन्स फाउण्डेशन टीचर अवार्ड’

सी.एम.एस. की तीन शिक्षिकाओं को मिला ‘रिलायन्स फाउण्डेशन टीचर अवार्ड’

सी.एम.एस. की तीन शिक्षिकाओं को मिला ‘रिलायन्स फाउण्डेशन टीचर अवार्ड’

लखनऊ, 21 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस की तीन शिक्षिकाओं सुश्री आत्मिका जायसवाल, सुश्री फहमीना एरम सिद्दीकी एवं सुश्री इंसिया फातिमा को शिक्षण पद्धति में उल्लेखनीय योगदान हेतु ‘रिलायन्स फाउण्डेशन टीचर अवार्ड’ से नवाजा गया है। इन शिक्षिकाओं को सेंटा टीचिंग प्रोफेशनल्स ओलम्पियाड में अद्वितीय प्रदर्शन हेतु इस सम्मान से नवाजा गया है, जिन्होंने अपनी शिक्षणेतर प्रतिभा व प्रोफेशनल कौशल का परचम लहराकर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। सी.एम.एस. चौक कैम्पस की इन शिक्षिकाओं ने वर्तमान दौर में छात्रों की क्षमताओं को समझते हुए अपनी शिक्षण पद्धति में सृजनात्मकता व नवीनता को प्रमुखता से अपनाया है और नवीनतम तकनीकों का उपयोग कर ‘टीचिंग-लर्निंग’ के उच्चस्तरीय मानक स्थापित करने उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने तीनों शिक्षिकाओं को उनकी सफलता हेतु हार्दिक बधाई दी है। ‘रिलायन्स फाउण्डेशन टीचर अवार्ड’ की शुरूआत वर्ष 2018 में हुई, जो शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता हेतु शिक्षकों की उपलब्धियों को सम्मानित करता है। रिलायन्स फाउण्डेशन के सी.ई.ओ. श्री जगन्नाथ कुमार ने सी.एम.एस. शिक्षकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि आपकी सफलता से प्रेरित होकर अन्य शिक्षक भी शिक्षण के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की ओर अग्रसर होंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)