होम रूस में कोरोना: 24 घंटे में रिकॉर्ड मौतें, भुगतान वाली एक हफ्ते की छुट्टियों का एलान

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Oct 20, 2021 09:08 PM

रूस में कोरोना: 24 घंटे में रिकॉर्ड मौतें, भुगतान वाली एक हफ्ते की छुट्टियों का एलान

रूस में कोरोना: 24 घंटे में रिकॉर्ड मौतें, भुगतान वाली एक हफ्ते की छुट्टियों का एलान

रूस में कोरोना: 24 घंटे में रिकॉर्ड मौतें, भुगतान वाली एक हफ्ते की छुट्टियों का एलान

रूस में कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए देश में भुगतान वाली सप्ताहांत की छुट्टी देने का आदेश दिया है।24 घंटे में गई 1028 मरीजों की जान
रूस में कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले 24 घंटे में 1,028 मरीजों की मौत हो गई, जो कोविड-19 से प्रतिदिन होने वाली मौतों की सबसे अधिक संख्या है। इसे देखते हुए सरकार के मंत्रिमंडल ने सुझाव दिया था कि महामारी को फैलने से रोकने के लिए एक सप्ताह तक अवकाश घोषित किया जा सकता है।

रूस में अब तक कोविड-19 से कुल 2,26,353 मरीजों की मौत हो चुकी है, जो कि अब तक यूरोप में सबसे ज्यादा है। उप प्रधानमंत्री तात्याना गोलिकोवा ने 30 अक्टूबर से शुरू कर एक सप्ताह का अवकाश घोषित करने का सुझाव दिया था क्योंकि 30 अक्टूबर के बाद सात दिन में से चार दिन सरकारी अवकाश है।

पुतिन ने दी प्रस्ताव को मंजूरी
इस प्रस्ताव को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंजूरी दे दी। रोजाना सामने आने वाले संक्रमण के मामलों में भी वृद्धि लगातार जारी है। टीकाकरण की धीमी रफ्तार, जनता का ढुलमुल रवैया और पाबंदी लगाने के प्रति सरकार की आनाकानी इसकी प्रमुख वजहें हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)