होम यूपी में रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू भी समाप्त, करना होगा प्रोटोकॉल का पालन
यूपी में रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू भी समाप्त, करना होगा प्रोटोकॉल का पालन
उत्तर प्रदेश शासन ने पूरे प्रदेश में कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन की शर्त के अधीन वर्तमान में लागू रात्रि कालीन कोरोना कर्फ्यू (रात्रि 11 बजे से प्रातः 6 बजे तक) समाप्त करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद लिया गया है। अपर मुख्य सचिव, गृह, अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण तेजी से कम हो रहा है लेकिन यह अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए यह समय सतर्कता एवं सावधानी बरतने का है।
अवस्थी ने कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को बनाये रखे जाने व कोविड नियमों के तहत सभी पर्व एवं त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराएं जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए हैं।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को एक दिन में कुल 1,55,731 सैम्पल की जांच की गई है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 11 नये मामले आये हैं। प्रदेश में कल तक कुल 8,18,05,693 सैम्पल की जांच की गयी है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 17 तथा अब तक कुल 16,87,048 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 112 एक्टिव मामले है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।