होम यूपी: सरकार ने प्रियंका गांधी को दी आगरा जाने की अनुमति
यूपी: सरकार ने प्रियंका गांधी को दी आगरा जाने की अनुमति
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी सरकार ने आगरा जाने की अनुमति दे दी है। इसके बाद वह आगरा के लिए रवाना हो गईं। इसके पहले उन्होंने आगरा एक्सप्रेस वे के एंट्री पॉइंट पर रोक लिया गया था और पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। प्रियंका गांधी आगरा में पुलिस हिरासत में मारे गए अरुण वाल्मीकि के परिजनों से मिलने जा रही थीं। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था पर फिर जाने की अनुमति दे दी।
इस पर जानकारी देते हुए प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया था कि अरुण वाल्मीकि की मृत्यु पुलिस हिरासत में हुई। उनका परिवार न्याय मांग रहा है। मैं परिवार से मिलने जाना चाहती हूं। उत्तर प्रदेश सरकार को डर किस बात का है? क्यों मुझे रोका जा रहा है।
आज भगवान वाल्मीकि जयंती है, पीएम ने महात्मा बुद्ध पर बड़ी बातें की, लेकिन उनके संदेशों पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने पूछा कि क्या आगरा में पुलिस हिरासत में मारे गए अरुण वाल्मीकि के लिए न्याय मांगना अपराध है? भाजपा सरकार की पुलिस मुझे आगरा जाने से क्यों रोक रही है। क्यों हर बार न्याय की आवाज को दबाने की कोशिश की जाती है? मैं पीछे नहीं हटूंगी।
इसके पहले उन्होंने कहा था कि किसी को पुलिस कस्टडी में पीट-पीटकर मार देना कहां का न्याय है? आगरा पुलिस कस्टडी में अरुण वाल्मीकि की मौत की घटना निंदनीय है। भगवान वाल्मीकि जयंती के दिन उप्र सरकार ने उनके संदेशों के खिलाफ काम किया है। उच्चस्तरीय जांच व पुलिस वालों पर कार्रवाई हो व पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले।
घायल महिला का किया उपचारआगरा जाते वक्त 1090 चौराहे पर एक बच्ची के एक्सीडेंट की जानकारी मिलने पर प्रियंका गांधी ने अपनी फ्लीट रुकवाई और फर्स्ट एड किट मंगाकर उसका इलाज किया। प्रियंका ने पीड़िता का घाव साफ उस पर मलहम और पट्टी बांधी। जाने से पहले प्रियंका पीड़िता को अपना मोबाइल नंबर दिया और उसे घर भिजवाया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।