होम पीएम मोदी बोले- यूपी में माफी मांगते फिर रहे माफिया, माफियावादियों को हो रहा कष्ट

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 20, 2021 08:35 PM

पीएम मोदी बोले- यूपी में माफी मांगते फिर रहे माफिया, माफियावादियों को हो रहा कष्ट

पीएम मोदी बोले- यूपी में माफी मांगते फिर रहे माफिया, माफियावादियों को हो रहा कष्ट

पीएम मोदी  बोले- यूपी में माफी मांगते फिर रहे माफिया, माफियावादियों को हो रहा कष्ट

पीएम मोदी ने कुशीनगर जिले में राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया। इसके साथ ही 180.66 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने भोजपुरी में जनता को संबोधन कर नमस्कार किया। उन्होंने भोजपुरी में लोगों को बताया कि उन्होंने कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया है। संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा।

पीएम मोदी ने कहा कि 2017 से पहले जो सरकार यहां पर थी, उसकी नीति थी- माफिया को खुली छूट, खुली लूट। आज योगी जी के नेतृत्व में यहां माफिया माफी मांगता फिर रहा है और सबसे ज्यादा दर्द भी माफियावादियों को हो रहा है। एक समय में उत्तर प्रदेश, देश के हर बड़े अभियान के लिए चुनौती मान लिया जाता था। लेकिन आज उत्तर प्रदेश के हर बड़े मिशन की सफलता में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि बोले कि डबल इंजन की सरकार, डबल ताकत से स्थितियों को सुधार रही है। वर्ना 2017 से पहले जो सरकार यहां थी, उसे आपकी दिक्कतों से, गरीब की परेशानी से कोई सरोकार नहीं था। लोहिया जी कहा करते थे कि कर्म को करूणा से जोड़ो, भरपूर करुणा से जोड़ो। लेकिन जो पहले सरकार चला रहे थे, उन्होंने गरीब के दर्द की परवाह नहीं की, पहले की सरकार ने अपने कर्म को, घोटालों से जोड़ा, अपराधों से जोड़ा।

पीएम मोदी ने कहा कि यूपी के लोग अच्छी तरह जानते हैं कि इन लोगों की पहचान समाजवादी की नहीं, परिवारवादी की बन गई है। इन लोगों ने सिर्फ अपने परिवार का भला किया, समाज का और उत्तर प्रदेश का हित भूल गए।

यूपी सरकार ने गन्ना किसानों को दिया 80 हजार करोड़ रुपये पीएम ने कहा कि भारत एथेनॉल को लेकर आज जिस नीति पर चल रहा है उसका भी बड़ा लाभ उत्तर प्रदेश के किसानों को होने वाला है। गन्ने और दूसरे खाद्यान्न से पैदा होने वाला बायो फ्यूल विदेश से आयात होने वाले कच्चे तेल का एक अहम विकल्प बन रहा है। डबल इंजन की सरकार यहां किसानों से खरीद के नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही है। यूपी के किसानों के ही बैंक अकाउंट में अभी तक लगभग 80,000 करोड़ रुपये उपज की खरीद के पहुंच चुके हैं। पीएम किसान सम्मान निधि से यूपी के किसानों के बैंक खाते में 37,000 करोड़ रु से अधिक राशि जमा की जा चुकी है।

यूपी के कण-कण में है ऊर्जा: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि ये ऐसी धरती है जिसका इतिहास कालातीत है, जिसका योगदान कालातीत है। इस भूमि पर मर्यादापुरुष भगवान राम ने अवतार लिया, भगवान श्रीकृष्ण ने अवतार लिया। जैन धर्म के 24 में 18 तीर्थंकर, उत्तर प्रदेश में ही अवतरित हुए थे। आप मध्यकाल को देखें तो तुलसीदास और कबीरदास जैसे युगनायकों ने भी इसी मिट्टी में जन्म लिया था। संत रविदास जैसे समाजसुधारक को जन्म देने का सौभाग्य भी इसी प्रदेश को मिला है। यूपी एक ऐसा प्रदेश है जहां पग-पग पर तीर्थ हैं, और कण-कण में ऊर्जा है।

पीएम मोदी ने कहा कि वेदों और पुराणों को कलमबद्ध करने का काम यहां के नैमिषारण्य में हुआ था। हमारी गौरवशाली सिख गुरु परंपरा का भी यूपी से गहरा जुड़ाव रहा है। आगरा में 'गुरु का ताल' गुरुद्वारा आज भी गुरु तेगबहादुर जी की महिमा का, उनके शौर्य का गवाह है जहां पर उन्होंने औरंगजेब को चुनौती दी थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)