होम VHP ने हिंदुओं की रक्षा के लिए बांग्लादेश हाई कमीशन पर किया प्रदर्शन, उठाई ये मांग

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 20, 2021 08:25 PM

VHP ने हिंदुओं की रक्षा के लिए बांग्लादेश हाई कमीशन पर किया प्रदर्शन, उठाई ये मांग

VHP ने हिंदुओं की रक्षा के लिए बांग्लादेश हाई कमीशन पर किया प्रदर्शन, उठाई ये मांग

VHP ने हिंदुओं की रक्षा के लिए बांग्लादेश हाई कमीशन पर किया प्रदर्शन, उठाई ये मांग

विश्व हिंदू परिषद (VHP) देशभर में बांग्लादेश (Bangladesh)में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन कर रहा है. विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन (Surendra Jain) के नेतृत्व में बुधवार 20 अक्टूबर को संगठन ने बांग्लादेश हाई कमीशन (Bangladesh High Commission) के सामने प्रदर्शन किया. इसके साथ ही ज्ञापन भी सौंपा. इस दौरान सुरेंद्र जैन ने मांग की कि बांग्लादेश की सरकार वहां हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार रोके दोषियों पर कार्रवाई करे. प्रदर्शन के दौरान बीएचपी ने साफ किया कि हिंदूओं (Hindus) पर हो रहे अत्याचार नहीं रुके तो संगठन भारत सरकार से भी कड़ी कार्रवाई की मांग करेगी.

आपको बता दें कि ज्ञापन सौंपने के बाद विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री सुरेंद्र जैन ने कहा कि हाई कमिश्नर छुट्टी पर चले गए हैं इसलिए एक जूनियर अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन लेने वाले अधिकारी से संगठन ने कहा कि ये गलत है, वहां लगातार हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं, हिंदू मारे जा रहे हैं, मंदिर तोड़े जा रहे हैं, ये सब रुकना चाहिए.

इसके साथ ही सुरेंद्र जैन ने इस मामले पर भारत सरकार से भी कड़ी कार्रवाई की मांग की. सुरेंद्र जैन ने कहा कि हम भारत सरकार से मांग करते हैं कि सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेश भेजा जाए. ये प्रतिनिधिमंडल वहां जाकर स्थिति का जायजा ले वहां की वास्तविक स्थिति की जानकारी दे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)