होम योगी आदित्यनाथ ने की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की मुलाकात, पेश किया उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का दावा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 24, 2022 10:07 PM

योगी आदित्यनाथ ने की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की मुलाकात, पेश किया उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का दावा

योगी आदित्यनाथ ने की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की मुलाकात, पेश किया उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का दावा

योगी आदित्यनाथ ने की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की मुलाकात, पेश किया उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का दावा

योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद देर शाम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राजभवन के सूत्रों ने बताया कि योगी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद देर शाम करीब 8:15 बजे राजभवन पहुंचे और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात कर औपचारिक रूप से सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में भाजपा गठबंधन के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की थी और उन्हें 273 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा था।राजभवन की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, राज्यपाल को सौंपे गए पत्र में आग्रह किया गया है कि योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में एवं उनके मंत्रिमण्डल के शपथ ग्रहण के लिए आवश्यक निर्देश जारी किये जाये। राज्यपाल ने उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुये 25 मार्च को अपराह्न 03.15 बजे लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रखा है।राज्यपाल ने योगी से अपने प्रस्तावित मंत्रिमण्डल के सहयोगियों को शपथ दिलाने के लिए उनकी सूची प्रस्तुत करने को कहा है ताकि संविधान के अनुच्छेद 164(1) के तारतम्य में शपथ दिलायी जा सके। गौरतलब है कि हाल में संपन्न उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को 255 सीटें मिली थी जबकि उसके सहयोगी अपना दल सोनेलाल को 12 तथा निषाद पार्टी को छह सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)